सिर्फ केक बना मसला… शादी के अगले दिन ही दुल्हन ने दे दिया दुल्हे को तलाक

नई दिल्ली : भारत ही नहीं दुनियाभर के तमाम देशों से शादियों के कई अजब-गजब वाकये सामने आते रहते हैं और वे वायरल हो जाते हैं। कई बार ये मामले फनी होते हैं तो कई बार गंभीर घटनाएं भी सामने आ जाती हैं। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन से सामने आया है जहां शादी के एक दिन बाद ही दुल्हन ने दूल्हे को तलाक दे दिया। यह सब तब हुआ जब दूल्हे ने दुल्हन की इच्छा के खिलाफ एक काम कर दिया। दरअसल, यह घटना तब हुई जब शादी के अगले दिन दूल्हा और दुल्हन पार्टी कर रहे थे, इस दौरान उनके रिश्तेदार भी वहां मौजूद थे। द मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस पूरे वाकये को महिला ने खुद अपने सोशल मीडिया स्पेस पर बताया है। महिला ने बताया कि उसके पति ने शादी के दिन उसकी मर्जी के खिलाफ उसे केक लगा दिया जो उसे बेहद अपमानजनक महसूस हुआ। ऐसे में उसने अपने पति के साथ नहीं रहने का फैसला कर लिया। उसने बताया कि शादी के अगले दिन जब उनकी केक काटने की सेरेमनी हो रही थी तो वह नहीं चाहती थी उसके चेहरे पर कोई केक लगाए। बावजूद इसके उसके पति ने उसका सिर पकड़कर केक लगा दिया। महिला उसे लगातार रोकती रही लेकिन वह नहीं माना। महिला गुस्सा हो गई तो उन दोनों में कहासुनी भी हो गई। यह मामला इतना आगे बढ़ गया कि महिला ने बड़ा कदम उठा लिया।
घटना के तत्काल बाद ही महिला ने सबके सामने तलाक का ऐलान कर दिया। महिला ने बताया है कि उसने घटना के तुरंत बाद ही यह बात साफ कर दी कि वो अब वो अपने पति के साथ नहीं रहेगी। हालांकि उसके परिवार की तरफ से कहा जा रहा है कि वो छोटी सी बात को बढ़ा रही है और उसे शादी तोड़नी नहीं चाहिए। लेकिन आखिरकार महिला ने फैसला कर लिया।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Zero Shadow Day 2023: कोलकाता में इस दिन नहीं दिखेगी किसी चीज की परछाई!

कोलकाता : कोलकाता में इस सप्ताह एक अनोखी खगोलीय घटना घटने वाली है। यहां पर कुछ समय के लिए किसी भी वस्तु की कोई छाया आगे पढ़ें »

आज से हफ्ते में सात दिन उड़ान भरेगी Cooch Behar to Kolkata की फ्लाइट

कूचबिहार : कूचबिहार-कोलकाता (Kolkata) हवाई सेवा गुरुवार (Thursday) से सप्ताह के सातों दिन चलेगी। अभी तक कूचबिहार-कोलकाता (Kolkata) उड़ानें सप्ताह में छह दिन संचालित होती आगे पढ़ें »

ऊपर