
मॉस्कोः रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के पहले ही दिन कई लोगों की जिंदगी पर पहाड़ टूट पड़ा है। लाशों और घायलों के बीच लोग अपना शहर और देश छोड़ने पर विवश हुए हैं। लेकिन ज्यादातर को यह नहीं मालूम कि वे कहां जाएंगे? अमेरिका ने यूक्रेन के लोगों को आश्रय देने का ऐलान किया है, लेकिन लोगों ने यह तक नहीं पता कि वे यहां से जिंदा निकल भी पाएंगे कि नहीं। इस युद्ध को लेकर यूक्रेन के लोग रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पागल तक करार दे रहे हैं। अपने मासूम बच्चों के साथ यूक्रेन छोड़कर जा रहे लोग हाथों में तख्तियां लेकर युद्ध रोकने की अपील कर रहे हैं। बता दें कि गुरुवार को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। ये तस्वीरें रूसी सेना के हमले के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा की हैं।
देखें दिल दहलाने वाली कुछ तस्वीरें…








