मरीजों को किस करता था डॉक्टर, सफाई में बोला ये तो जांच…

Fallback Image

नई दिल्ली : स्कॉटलैंड में प्रैक्टिस करने वाले भारतीय मूल के 72 साल के एक डॉक्टर को 35 वर्षों तक 48 महिला मरीजों के साथ यौन उत्पीड़न करने के मामले में गुरुवार को दोषी पाया गया। जनरल प्रैक्टिशनर कृष्णा सिंह पर चुंबन यानी किस लेने, शरीर के अंगों को टटोलने, अनुचित जांच करने और गंदी बातें करने के आरोप हैं। हालांकि, उसने ग्लासगो हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान इन आरोपों को नकार दिया। डॉक्टर ने अपने बचाव में कहा कि जिन आरोपों की बात मरीज कर रही है वो कुछ जांच थी, जो उन्हें भारत में मेडिकल ट्रेनिंग के दौरान सिखाई गई थीं। इसलिए मरीजों के आरोप गलत हैं। पीड़ितों की वकील एंजेला ग्रे ने अदालत से कहा, डॉ. सिंह नियमित रूप से महिलाओं का यौन उत्पीड़न करता था। यौन उत्पीड़न उनके कामकाजी जीवन का हिस्सा था। कभी वह किसी दूसरे बहाने तो कभी खुले तौर पर महिला मरीजों का यौन उत्पीड़न करता था। मामले की सुनवाई कर रहे, अदालत अब दोषी को अगले महीने सजा सुनाएगी। हालांकि, जज ने सुनवाई के दौरान दोषी डॉक्टर सिंह को अपना पासपोर्ट जमा करने की शर्त पर जमानत देने की इजाजत दे दी है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Loksabha Elections : 21 राज्यों की 102 सीटों पर 63% वोटिंग

नई दिल्ली : लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग पूरी हुई है। सुबह 7 बजे से शाम आगे पढ़ें »

चीन की उड़ी नींद! भारत ने फिलीपींस को भेजा ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल

नई दिल्ली: भारत ने फिलीपींस को शक्तिशाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप भेज दी है। डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत ने ये बड़ा कदम आगे पढ़ें »

ऊपर