
नई दिल्ली : एक महिला ने कथित तौर पर अपने बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी क्योंकि वह उसे ‘चीट’ कर रहा था। मामला अमेरिका का है जहां महिला ने शक होने के बाद बॉयफ्रेंड का पीछा किया और उसके ऊपर कार चढ़ा दी। छब्बीस वर्षीय गेलिन मॉरिस नाम की महिला को पुलिस ने इंडियानापोलिस से गिरफ्तार किया है।
खबर के मुताबिक मॉरिस ने एक गवाह को बताया कि उसने एक ऐप्पल एयरटैग और जीपीएस का इस्तेमाल करके स्मिथ को ट्रैक किया था। अधिकारियों ने कहा कि उसने अपने प्रेमी को एक अन्य महिला के साथ बार में पाया। उसने कथित तौर पर दावा किया कि स्मिथ उसका प्रेमी था और उसे धोखा दे रहा था। झगड़े में महिला ने अपनी कार प्रेमी के ऊपर चढ़ा दी जिससे उसकी मौत हो गई।