वेस्टमेथ: आयरलैंड के वेस्टमेथ से एक हैरान करने वाली और सगे रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी ही नाबालिग बहन से 5 बार रेप और 1 बार रेप करने की कोशिश की। बलात्कारी इतने पर ही नहीं रुका, उसने अपने छोटे भाई को भी अपनी हवस का शिकार बनाया। बता दें कि 31 साल के शख्स ने इस घिनौनी वारदात को 4 साल तक अंजाम दिया। उस वक्त वह खुद भी नाबालिग था। शख्स की उम्र तब 14 से 18 साल के बीच थी। आयरलैंड के कोर्ट ने सुनवाई के दौरान शख्स को अपने भाई-बहन का यौन शोषण करने का दोषी पाया। कोर्ट ने शुक्रवार को उसे चार साल जेल में कैद रहने की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोषी के नाम को उजागर नहीं किया है, जिससे उसके भाई-बहनों की पहचान सबके सामने ना आए।
क्या हुआ था?
कोर्ट में हुई सुनवाई के अनुसार, बलात्कारी ने साल 2004 से 2007 के बीच अपनी सगी नाबालिग बहन के साथ 5 बार बेरहमी से रेप किया। इसके अलावा उसने एक बार रेप की कोशिश भी की, जिसमें वह सफल नहीं हो पाया। इसके बाद साल 2007 से 2008 के बीच शख्स ने अपने सगे छोटे भाई का यौन शोषण किया। दोषी ने कई बार अपने नाबालिग भाई को अपनी हवस का शिकार बनाया।
गौरतलब है कि शख्स द्वारा की गई इस घिनौनी का खुलासा आज से 3 साल पहले साल 2018 में हुआ। जब छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की करतूत के बारे में परिवार के अन्य सदस्यों को बताया। इसके बाद पीड़ित बहन ने भी बताया कि भाई ने उसके साथ भी रेप किया। इसके बाद पुलिस स्टेशन में शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। फिर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया।
सुनवाई के दौरान जज ने क्या कहा
सूत्रों के मुताबिक, दोषी को सजा सुनाने से पहले जस्टिस एलेक्स ओवेन्स ने कहा कि यौन शोषण का शिकार हुए नाबालिगों को मानसिक तौर पर बहुत गहरी चोट पहुंची है। यह एक बहुत ही संवेदनशील मामला है।