
नई दिल्लीः क्या आप किसी आकर्षक शख्स को देखकर बेहोश होते हैं। दरअसल कुछ लोग कहेंगे ये तो बेहुदगी भरा सवाल है। लेकिन आप गलत है। एक महिला ऐसी भी है जब जब वो किसी स्मार्ट शख्स को देखती है तो सुधबुध खो बैठती है, एक तरह से कुछ पल के लिए वो बेहोश हो जाती है। इंग्लैंड की रहने वाली कर्स्टी ब्राउन के साथ कुछ ऐसा ही होता है लिहाजा को किसी भी स्मार्ट शख्स से आंख मिलाने से अक्सर कतराती है। आमतौर पर वो एक दिन में पांच बार बेहोशी का सामना करती हैं। लेकिन कभी कभी दिनभर में यह आंकड़ा 50 तक पहुंच जाता है।
कैटाप्लेक्सी की शिकार हैं कर्स्टी ब्राउन
एक रिपोर्ट के मुताबिक कर्स्टी ब्राउन कैटाप्लेक्सी नाम के ब्रेन डिस्ऑर्डर की शिकार हैं। इस डिसऑर्डर में किसी भी शख्स में भावनाओं का ज्वार गुस्से, डर या हंसी के रूप में उफन पड़ता है और उसकी वजह से मांसपेशियों पैरालिसिस का शिकार हो जाती हैं। इस तरह के मामले दुर्लभ होते हैं। कर्स्टी ब्राउन चेशायर की रहने वाली हैं और कैटाप्लेक्सी के पांच झटकों का सामना करती हैं। लिहाजा जब वो सड़क पर निकलती हैं तो सामान्य तौर पर अपने सिर को झुकाए रहती हैं ताकि किसी से आंखों का दीदार ना हो सके।
एक घटना को कुछ इस तरह किया बयां
कर्स्टी ब्राउन एक घटना का जिक्र करते हुए बताती हैं कि एक बार वो शॉपिंग के लिए बाजार गई थीं। एक शख्स पर नजर पड़ी जो उनको पहले से देख रहा था। ऐसा होते हैं उनके पांव लड़खड़ा गए और उन्हें अपनी कजिन की मदद लेनी पड़ी। किसी सुंदर शख्स को देखने पर उनके पांव लड़खड़ाने लगते हैं।
कर्स्टी ने कहा कि वह अक्सर थक जाती है क्योंकि उसकी नींद की अवधि बहुत कम होती है। वह कहती हैं कि हमला दिन या रात के किसी भी समय आ सकता है।