
सियोल : उत्तर कोरियाई सरकार व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच शब्दों की जंग चल रही है। मालूम हो कि कुछ दिन पहले ट्रंप ने कहा था कि, शत्रुतापूर्ण हरकतें और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित कर उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन दोनों नेताओं के बीच के विशेष संबंध का परित्याग नहीं करना चाहेंगे। इसके साथ ही ट्रंप ने किम जोंग उन को ‘रॉकेट मैन’ कहा था जो उन्हें अच्छा नहीं लगा था। इसपर भड़के किम जोंग उन ने अब जाकर ट्रंप के लिए ‘बूढ़ा’ और ‘नासमझ’ जैसे शब्द का इस्तेमाल किया है।
अमेरिका के दबाव के सामने घुटने नहीं टेकेंगे
उत्तर कोरिया के वरिष्ठ अधिकारी और पूर्व परमाणु वार्ताकार किम यंग चोल ने एक बयान में कहा कि उनका देश अमेरिका के दबाव के सामने घुटने नहीं टेकेगा क्योंकि उसे कुछ नहीं गंवाना पड़ेगा। उन्होंने ट्रंप प्रशासन पर परमाणु वार्ता को बचा लेने के लिए किम जोंग उन द्वारा निर्धारित साल भर की समयसीमा से पहले और मोहलत हासिल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
वियतनाम में ट्रंप और किम के बीच वार्ता के टूट गई थी
फरवरी में वियतनाम में ट्रंप और किम जोंग उन के बीच वार्ता के टूट जाने के बाद उनके बीच परमाणु वार्ता अधर में लटक गयी थी। अमेरिकी पक्ष ने उत्तर कोरिया द्वारा अपनी कुछ परमाणु क्षमताओं का आंशिक आत्मसमर्पण करने के बदले प्रतिबंधों में व्यापक ढील देने की उसकी मांग खारिज कर दी थी।
किम ने कहा है कि यदि अमेरिका अपनी पाबंदियां और दबाव जारी रखता है कि तो उत्तर कोरिया ‘नया रास्ता’ ढूंढेगा। उन्होंने ट्रंप प्रशासन के लिए परस्पर स्वीकार्य समझौते के लिए समय सीमा जारी की।