
नई दिल्लीः एक युवक के घर पहली बार डेट पर गई लड़की अजीबोगरीब स्थिति में फंस गई। युवती को युवक के यहां ठीक नहीं लग रहा था। इसके बाद उसने इस डेट से पीछा छुड़ाने के लिए अपने दोस्त की मदद ली। लड़की ने दोस्त से कहा कि उसे एक फर्जी कोरोना रिपोर्ट बनाकर मैसेज कर दे, ताकि वह उस जगह से निकल सके। कुल मिलाकर इस महिला का अपनी इस डेट पर मूड खराब हो गया था। उसकी ये कहानी टिकटॉक पर वायरल है। हालांकि जो फर्जी कोरोना रिपोर्ट उसने टिकटॉक पर शेयर की है, उस पर उसका जमकर मजाक बनाया जा रहा है।
जिस महिला ने डेट से पीछा छुड़ाने के लिए ये पैंतरा चला, उसका नाम कली थॉम्पसन है। वह लंदन में रहती हैं। लड़की ने बताया कि दरअसल, उसका रिलेशनशिप को लेकर फंडा है कि वह जब किसी युवक के साथ पहली बार डेट पर मिलती है तो उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाना चाहती है। वह पहले भी ऐसा कर चुकी है। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ कि शुरुआत के दो मिनट बाद ही उसे लगा कि उसे यहां से चले जाना चाहिए। युवक को देखकर उसे लगा कि ये उसके लिए सही ‘मैच’ नहीं है। 2 मिनट बाद ही वह डेट से भागने के बारे में सोचने लगी। इस दौरान लड़की को लगा कि वह कैसे भी वहां से निकले। उसने मौका देखकर टॉयलेट जाने का बहाना किया। उसने अपने एक दोस्त से कहा कि उसे फेक कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट भेज दे। उसके दोस्त ने ऐसा ही किया, लेकिन जल्दबाजी में एडिट कर जो कंटेट लिखा, उस पर वह ट्रोल हो गई।