नई दिल्ली: प्यार एक अच्छा एहसास होता है। रिलेशनशिप में लड़के और लड़कियां एक दूसरे को मैसेज और गिफ्ट देते है, लेकिन यह एक ऐसा मामला है जो अपने आप में अजीब है। एक लड़की अपने एक्स बॉयफ्रेंड को प्रतिदिन करीब 150 मैसेज रोज भेजती और उसके घर के बाहर गिफ्ट रखती थी। इन हरकतों से परेशान बॉयफ्रेंड ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और न्याय की मांग की। कोर्ट ने मामला सुनने के बाद लड़की को परेशान करने का दोषी पाया। कोर्ट ने मामले पर लड़की पर सजा का ऐलान कर दिया। लड़के का नाम रेयान है, वहीं लड़की की पहचान मिशेल के रूप में हुई।
दरअसल मिशेल का रेयान के साथ रिलेशन खत्म हो चुका था। रेयान की दलील है कि उसका मिशेल के साथ रिश्ता खत्म हो चुका था लेकिन उसके बाद भी वो मैसेज कर परेशान करती थी। वो प्रतिदिन रेयान को 150 मैसेज भेजती थी और अब तक कुल 1000 मैसेज भेज चुकी थी। रेयान ने बताया कि वो इससे परेशान था और सब कुछ खत्म करना चाहता था। जानकारी के मुताबिक मिशेल अपनी सिंगल मां के साथ लंदन में रहती है।
कोर्ट ने दोनों की दलील सुनने के बाद मिशेल को सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा कि मिशेल के मैसेज बार-बार भेजने की वजह से रेयान परेशान हो गया था, जिसकी वजह से वह मानसिक रूप से बीमार हो गया था और आत्महत्या करने का प्लान बना रहा था। कोर्ट ने अपने फैसले में सजा सुनाते हुए कहा कि मिशेल को केस का सारा खर्च आदा करना होगा जो भारतीय रुपये में करीब 5 हजार है वही उसे रेयान को 40 हजार रुपये भी देना होगा। कोर्ट ने आगे सजा में कहा कि वो 18 महीने तक रेयान से नहीं मिल सकती है तथा उसे कम्यूनिटी के लिए काम करना होगा। दोनों का रिलेशन पिछले 21 महीनों से जारी था।