चीन के वुहान में फिर लौटा कोरोना का खौफ, नए केस मिले, शटडाउन लागू

वुहान : चीन के वुहान में कोरोना एक बार फिर लौट आया है। यहां 10 लाख आवादी वाले जियांगक्सिया जिले में शटडाउन कर दिया गया। चीन का वुहान वही शहर है, जहां दुनियाभर में कोरोना का पहला केस मिला था। इसके बाद यह पूरी दुनिया में फैला। यहां बार, सिनेमा हॉल और कैफे सब बंद कर दिए गए हैं। जियांगक्सिया में कोरोना के चार केस मिले हैं। इसके बाद ये कदम उठाया गया है। प्रशासन के मुताबिक, जियांगक्सिया के शहरी इलाके में तीन दिनों के लिए ‘अस्थायी नियंत्रण उपायों’ को लागू किया गया है। प्रशासन ने कोरोना के केसों को देखते हुए बार, सिनेमा और इंटरनेट कैफे को बंद कर दिया है। इसके अलावा मार्केट प्लेस, रेस्टोरेंट भी बंद कर दिए गए हैं। साथ ही बड़े आयोजनों पर भी रोक लगाई गई है। सभी धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया है और धार्मिक गतिविधियों पर भी रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही शैक्षणिक संस्थानों को भी बंद करने का फैसला किया गया है। बसों से लेकर सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बंद कर दिया गया है। लोगों को शहर न छोड़ने की सलाह दी गई है, तब तक बहुत जरूरी न हो। अधिकारियों ने 4 हाई रिस्क वाले इलाकों की भी पहचान की है, जहां निवासियों के घर छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। चीन के वुहान में 2020 की शुरुआत में दुनिया का पहला लॉकडाउन लगाया गया था। इसके तहत लोग दो महीने तक अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाए थे। चीनी सरकार ने वुहान को महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक सफलता की कहानी के तौर पर पेश किया था। जबकि कई ऐसे वीडियो सामने आए थे, जिसे लेकर चीन की सरकार निशाने पर आ गई थी।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

गुजरात: समुद्र तट से 80 किलो कोकीन बरामद, करोड़ों में है कीमत

अहमदाबाद: गुजरात के कच्छ जिले में कोकीन की बड़ी खेप बरामद हुई है।जिले के पूर्वी हिस्से में पुलिस ने ड्रग्स बरामदगी की है। जानकारी के आगे पढ़ें »

ऊपर