
नई दिल्ली : एक महिला ने बताया कि कैसे बच्ची को जन्म देने के बाद उसकी किस्मत चमक गई। वह अचानक से 80 लाख रुपये की मालकिन बन गई। उसने बच्ची को अपना लकी चार्म बताया है। महिला ने कहा कि मुझे लगता है कि बच्ची ने मेरी किस्मत बदल दी, मैं उसकी बहुत आभारी हूं। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलीना की रहने वाली 28 साल की इस महिला का नाम ब्रेंडा है। उन्होंने 9 नवंबर की सुबह एक बच्ची को जन्म दिया था। उसी दिन शाम को उनकी लॉटरी लग गई। उन्हें इनाम के तौर पर 80,000 पाउंड (लगभग 80 लाख रुपये) मिले। टैक्स आदि काटने के बाद ब्रेंडा के हाथ करीब 53 लाख रुपये आए। 30 नवंबर को ये रकम उनके खाते में ट्रांसफर कर दी गई। अब उनकी ये कहानी सोशल मीडिया पर सुर्खियों बटोर रही है। इनाम जीतने के बाद ब्रेंडा ने कहा- ‘मेरी बेटी ने किस्मत बदल दी, मैं उसकी आभारी हूं। वो मेरे लिए लकी चार्म साबित हुई।’