
नई दिल्ली : कहते हैं कि मानसिक रुप से बीमार आदमी कुछ भी कर सकता है। वह खुद को नुकसान पहुंचान के साथ-साथ दूसरों का भी नुकसान करता है। यूरोप से ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसे सुन आपकी रुह कांप उठेगी। जी हां एक महिला के घर से एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला तो पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक महिला के घर की बेसमेंट से बाल्टी में एक आदमी का कटा हुआ सिर मिला था। मोके पर पहुंचे अधिकारियों का कहना है शव के हालात इतने बुरे थे कि सब डर गए। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महिला और उसका प्रेमी शाद थायरियन मेथ ड्रग्स का इस्तेमाल करते थे। घटना के वक्त दोनों संभोग कर रहे थे। शिकायत के अनुसार, महिला ने पहले उस इंसान का यौन शोषण किया। इसके बाद उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिया और शरीर के अंगों को घर और एक गाड़ी में कई जगहों पर रख दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला कई बार मानसिक रूप बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती हो चुकी है, जहां उसका इलाज चल रहा था।