
कर रहा था परेशान
चीन : खबर है चीन से। यहां एक महिला अपने बॉस को झाड़ू से पीटते हुए नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, ये बात सामने आई है कि ये महिला एक सरकारी कर्मचारी है। उसने ये आरोप लगाया कि उसका बॉस कई दिनों से उसे हैरेस कर रहा था। इससे वो काफी परेशान थी। जिसके बाद उसे ये कदम उठाना पड़ा।
काफी बुरी तरह से की पिटाई कर दी। इस शख्स का नाम वॉन्ग है। वो सरकारी गरीबी हटाने वाली एजेंसी का डिप्टी डायरेक्टर था। इस घटना के बाद से ही उसे बर्खास्त कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने महिला को अपना समर्थन दिया है। लोग अपने बॉस के खिलाफ लिए एक्शन के लिए उसे सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं महिला के खिलाफ किसी तरह का एक्शन नहीं लिया गया है। मानसिक परेशानी से जूझने के कारण ही प्रशासन ने उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया।