इराक में विरोध प्रदर्शन के दौरान चली गोलियां, 2 पुलिस अधिकारी समेत 30 लोग मारे गए

iraq

बगदाद : इराक में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और खराब सार्वजनिक सेवाओं के खिलाफ पिछले चार दिनों से राजधानी बगदाद में विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को गोलीबारी की। इस दौरान 2 पुलिस अधिकारी समेत अब तक 30 लोग मारे गए है। इस बीच, इराक के प्रधानमंत्री ने सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों से घर जाने का आग्रह करते हुए कहा कि उनकी ‘जायज मांगों’ पर विचार किया गया है। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हवा में नहीं, बल्कि प्रदर्शनकारियों पर सीधे गोलीबारी की। किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। मंगलवार से चल रहे विरोध प्रदर्शनों में, हजारों प्रदर्शनकारियों का राजधानी और देश के दक्षिणी हिस्सों के शहरों में पुलिस और सैनिकों के साथ संघर्ष हुआ, जिसमें 30 से अधिक लोग मारे गए। इनमें दो पुलिस अधिकारी शामिल हैं। ये प्रदर्शन इराकी प्रधानमंत्री आदिल अब्देल महदी के लिए अब तक की सबसे बड़ी चुनौती है। बगदाद और अन्य शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है ताकि विरोध प्रदर्शन को रोका जा सके। विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में, प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को सुबह कहा कि हंगामे से पूरा देश प्रभावित हो सकता है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

मांग में सिंदूर-गले में मंगलसूत्र पहन ससुराल पहुंचीं परिणीति

नई दिल्ली : राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बीते दिन 24 सितंबर को उदयपुर में शादी रचाई। दोनों आगे पढ़ें »

ऊपर