स्कूल के बाहर मिलीं 11 बच्चों की लाशें! खेल रहे थे भूतों से बात…

बोगोटा : कोलंबिया के एक स्कूल के बाहर 11 बच्चे मृत पाए गए हैं। ये बच्चे ओइजा बोर्ड गेम खेल रहे थे। डॉक्टरों का कहना है कि फूड पॉइजनिंग के कारण उन्हें उल्टी और मांसपेशियों में दर्द का सामना करना पड़ा। कोलंबिया के हाटो में एग्रीकल्चर टेक्निकल इंस्टीट्यूट के टीचर कॉरिडोर में 11 बच्चों को मृत देखकर हैरान रह गए। इन बच्चों की उम्र 13 से 17 साल थी जिन्हें सोकोरो जिले के मैनुएला बेल्ट्रान अस्पताल ले जाया गया था। बच्चों का एक दिन इलाज चला लेकिन उनकी बीमारी के रहस्यमयी कारण ने कर्मचारियों को हैरान कर दिया। यह कहा जा रहा है कि बच्चे ओइजा बोर्ड गेम खेल रहे थे। ओइजा एक बोर्ड होता है जिस पर अक्षर, संख्याएं और चिन्ह बने होते हैं। माना जाता है कि इसका इस्तेमाल मृतकों से बात करने के लिए किया जाता है। हाटो के मेयर जोस पाब्लो टोलोजा रोंडन ने कहा, ‘बच्चों की मौत हो चुकी है, जब उनके शव मिले तो उनका दम घुट चुका था और उनके मुंह से झाग निकल रहा था।’ उन्होंने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि ओइजा बोर्ड को लेकर जांच जारी है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

भाजपा से बदला लेंगे: नक्सलियों की बड़ी धमकी

छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव के शुरू होने के 3 दिन पहले 16 अप्रैल को कांकेर में हुए एनकाउंटर के बाद अब नक्सल संगठन ने भाजपा आगे पढ़ें »

अब दूरदर्शन का लोगो भी हुआ भगवा, लोग बोले….

नई दिल्‍ली : भारत सरकार की प्रसार भारती सेवाओं में दूरदर्शन डीडी न्यूज चैनल ने अपना लोगो लाल से भगवा कर लिया है।इसको लेकर पूरे देश आगे पढ़ें »

ऊपर