नई दिल्लीः अगर आपको अचानक कुछ ऐसी चीज मिल जाए जो बेहद ही बेशकीमती हो तो आप क्या करेंगे? आप जरूर इसकी कीमत जानने के लिए पुरातत्व के जानकार के पास जाएंगे और पता लगाने की कोशिश करेंगे। कुछ ऐसा ही एक नौ साल की बच्ची के साथ हुआ, जब वह समुद्र के किनारे घूम रही थी। बीते क्रिसमस अमेरिका की नौ वर्षीय मौली सैम्पसन को वह मिला जिसकी उन्हें लंबे समय से तलाश थी। यह कोई खिलौना या कुछ और नहीं जिसे उसकी उम्र का बच्चा खोजने के लिए उत्साहित हो, लेकिन यह 5 इंच का मेगालोडन शार्क दांत है।
छोटी बच्ची ने समुद्र में खोजा जीव का दांत
आपको बता दें कि मौली सैम्पसन को जीवाश्म विज्ञान बेहद पसंद है। वह मैरीलैंड के कैल्वर्ट बीच पर जीवाश्मों का शिकार करने के लिए निकली थी। उसने क्रिसमस की सुबह अपने हाथ के आकार का एक दांत की खोज की। इसे लेकर मौली की मां एलिसिया सैम्पसन ने एक फेसबुक पोस्ट डाला जिसमें बताया गया कि कैसे मौली और उसकी बहन नताली ने क्रिसमस के गिफ्ट के रूप में इंसुलेटेड चेस्ट वाडर्स चलने के लिए कहा। दोनों बहनें अक्सर समुद्र किनारे जाकर शॉर्क जैसी मछलियों के दातों को खोजा करती हैं। समुद्र तट पर खोज करते समय बहनें अपने पिता ब्रूस सैम्पसन के साथ थीं।