3 पुरुषों ने महिला को डोनेट किया स्पर्म, प्रेग्नेंट हुई तो रह गए हैरान

नई दिल्ली : एक लेस्बियन कपल बच्चे को जन्म देना चाहता था। इसके लिए कपल ने फेसबुक ग्रुप के जरिए पुरुषों से स्पर्म की मांग की। इसके बाद स्पर्म डोनेशन के लिए 3 पुरुष तैयार हो गए। लेकिन इसके बाद हैरान करने वाली घटना हुई। लेस्बियन कपल ने तीनों पुरुषों से स्पर्म ले लिया। लेकिन स्पर्म देने वाले लोगों को लग रहा था कि महिला, तीन नहीं, बल्कि सिर्फ उनका ही स्पर्म ले रही है। मामला ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी का है। लॉकडाउन के दौरान सितंबर 2021 में कपल ने तीन अलग-अलग पुरुषों से स्पर्म ले लिया। उन पुरुषों को बिना जानकारी दिए कपल ने तीनों के स्पर्म को मिलाकर यूज किया और महिला प्रेग्नेंट भी हो गईं। इनमें से एक पुरुष ने Kidspot से बातचीत में कहा- नैतिक तौर पर बच्चे के लिए पुरुषों के स्पर्म को मिक्स करना सही नहीं है। खासतौर से तब जब इसकी हमें जानकारी भी नहीं दी गई और हमसे सहमति भी नहीं ली गई। दरअसल, कपल ने अक्टूबर 2020 में एक फेसबुक ग्रुप पोस्ट के जरिए डोनर की मांग की थी। जिसे तीन पुरुषों ने एक्सेप्ट कर लिया था। बच्चे के जन्म के बाद पुरुषों ने टिकटॉक पर एक वीडियो देखा। इसमें कपल ने बताया कि उन्होंने तीनों पुरुषों से मिले स्पर्म को मिक्स कर इस्तेमाल किया था। अब इन पुरुषों को इस बात का अंदाजा भी नहीं है कि बच्चा इंडियन है, चीनी है या ऑस्ट्रेलियन है। हालांकि, कपल ने इनमें से एक पुरुष से कहा है कि वे लोग बच्चे का DNA जांच करवा रही हैं। वहीं, सच्चाई का पता चलने के बाद स्पर्म डोनेट करने वाले एक पुरुष ने कहा- मैं बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड था। लेकिन सच्चाई का पता चलते ही मैं दुखी हो गया। ऐसा लग रहा है जैसे मुझे एक ऐसे चीज के लिए ठगा गया है जो मैं फ्री में दे रहा था। दूसरे डोनर ने कहा- यह सही नहीं है। कपल ने इसके बारे में अगर पहले बताया होता तो उन्हें स्पर्म डोनेट नहीं करता।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

सरकारी मेहरारू चाही : भाईसाहब हाथों में बैनर लेकर पत्नी की कर रहे हैं तलाश

छपरा : हर इंसान को अपने जीवन में एक जीवनसाथी की जरूरत होती ही है। हर कोई चाहता है कि उसके सुख-दुख को बांटने के आगे पढ़ें »

ऊपर