युवक ने 17 बच्चों की दादी से की शादी, अब इस वजह से परेशान

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर एक 25 साल का शख्स खुद से बड़ी उम्र की महिला से शादी किए जाने के कारण काफी चर्चा में है। इसका नाम कुरान मकैन है। कुरान ने खुद से 37 साल बड़ी महिला से शादी की है, जिसकी उम्र 62 साल है। दोनों का पहला बच्चा भी जल्द ही पैदा होने वाला है। कुरान और उनकी पत्नी चैरिल मकग्रेगर इटली के रोम में रहते हैं। ये कपल टिकटॉक पर पॉपुलर है। हालांकि अब कुरान को लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं, जिससे वो परेशान आ चुके हैं।

लोगों का कहना है कि कुरान अपने नए लुक की वजह से अपनी पत्नी से भी ज्यादा उम्र के दिखने लगे हैं। एक वीडियो में कुरान और चैरिल डांस कर रहे हैं, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं। लेकिन इस पर लोगों ने जो कमेंट किए हैं, उनसे कुरान काफी परेशान हैं। कुरान को उनके नए हेयर स्टाइल के कारण बुजुर्ग बताया जा रहा है। एक यूजर ने कहा, ‘तुम अपनी पत्नी से भी ज्यादा बूढ़े दिखने लगे, यह कैसे संभव है?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह बुजुर्ग दिखने लगा है, बिल्कुल इसकी तरह।’ वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ओएमजी यह तो इससे भी ज्यादा बूढ़ा दिखने लगा है।’

17 बच्चों की दादी हैं चैरिल

कुरान और चैरिल का पहला बच्चा सरोगेसी से होने वाला है। हालांकि चैरिल पहले से चार बच्चों की मां और 17 बच्चों की दादी हैं। दोनों की पहली मुलाकात साल 2012 में हुई थी। केयर टेकर कुरान तब महज 15 साल के थे। वह फास्ट फूड रेस्त्रां में काम करते थे, जिसे चैरिल के बेटे क्रिस चलाते हैं। नवंबर 2020 में कुरान ने चैरिल को एक स्टोर पर कैशियर के तौर पर काम करते हुए पहली बार देखा, तभी उन्हें उनसे प्यार हो गया। कुरान ने जुलाई 2021 में चैरिल को प्रपोज किया और इसी साल दोनों की शादी हो गई। कुरान ने काफी महंगी रिंग देकर चैरिल को प्रपोज किया था। उनका कहना है कि चैरिल को पत्नी के तौर पर चुनने के पीछे कई कारण हैं।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

West Bengal Weather: बंगाल के कई जिलों में 40 डिग्री पहुंचा पारा, कब तक रहेगी ऐसा मौसम ?

कोलकाता: बंगाल के अधिकतर जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। कोलकाता समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस आगे पढ़ें »

Loksabha Elections 2024: बंगाल के कूचबिहार में वोटिंग के दौरान पथराव और झड़प, BJP का TMC पर आरोप

कूच बिहार: देशभर में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। वोटिंग के दौरान पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में पथराव की आगे पढ़ें »

ऊपर