
लंदन : सोशल मीडिया आज के समय में बहुत बड़ा मंच है। जहाँ आये दिन देश दुनिया से जुड़ी अजोबो-गरीब खबरों के बारे में पता चलता है। इनमें से कुछ घटना तो ऐसी होती हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों के होश उड़ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे हम आपको दिखाने जा रहे हैं। इस घटना को जानने के बाद लोग हैरान हैं। आइये बताते हैं क्या है पूरा मामला जिसे जानकर आपको भी यकीन नहीं होगा कि क्या कोई ऐसा भी कर सकता है? मुर्दे से सेक्स बड़ी अटपटी बात लगती है। जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। यह दिल दहला देनेे वाली घटना लंदन की है। जहां एक चोर मुर्दाघर में घुसकर एक महिला के शव के साथ संबंध बनाते हुए पकड़ा गया। युवक को 6 साल के लिए जेल भेज दिया गया है। बर्मिंघम की एक अदालत में सुनवाई करते हुए जज ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि कासिम खुर्रम द्वारा की गई हरकत सभी तरह की मानवीय संवेदनाओं को आहत करने वाली घटना है। पुलिस ने बताया कि जिस वक्त युवक को गिरफ्तार किया गया उस समय वह न सिर्फ शराब के नशे में धुत्त था बल्कि उसने कृत्रिम भांग का सेवन भी किया हुआ था। स्थानीय अदालत ने 23 साल के युवक को शव के साथ संबंध बनाने के आरोप में दोषी करार दिया है। सुनवाई के दौरान जानकारी सामने आई कि 3 शव को क्षत-विक्षत किया गया और 9 ताबूतों को तोड़ दिया गया। सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि आपने 9 शरीरों के साथ दुर्व्यवहार किया। आपने उनके साथ क्या किया और क्यों किया, ये सिर्फ आप ही जानते हैं। दोषी युवक के वकील ने कहा कि खुर्रम अपनी हरकत पर बेहद शर्मिदा है।