देवरिया में असम की महिला की जिंदा जलकर मौत, जांच शुरू

असम के रहने वाले देवानंद की दूसरी बीवी थी मृतक सुनीता (45)
Dewaria
जांच करती पुलिस।
Published on

देवरिया : देवरिया जिले के सलेमपुर कस्बे में रविवार सुबह घर में आग लगने से असम की रहने वाली एक महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक सुनीता (45) अपने बेटे-बहू और बेटी के साथ रहती थी। पुलिस के मुताबिक असम के रहने वाले देवानंद ने दो शादी की थी। देवानंद की दूसरी पत्नी सुनीता अपने बेटे धनंजय एवं बहू रेशमा के अलावा बेटी सोनम के साथ सलाहाबाद मोहल्ले में किराये के मकान में पिछले तीन वर्षों से रह रही थी।

सुबह बेटे एवं बेटी कहीं गए थे और घर में सुनीता एवं उसकी बहू रेशमा मौजूद थी। पूर्वाह्न करीब 11 बजे कमरे में आग लग गई, जिसमें सुनीता जिंदा जल गई। आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। सलेमपुर सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि मौके पर श्वान दस्ते को तैनात किया गया है और फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हम मृतका के बेटे और बहू के बयान दर्ज कर रहे हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in