Vastu Tips: तांबे के बरतन में रखा पानी बदलेगा किस्मत, जानें 5 अचूक फायदे!

ज्यादातर लोग तांबे के बरतन में पानी पीते हैं। वहीं कुछ लोग सोते वक्त भी अपने पास तांबे की बोतल में पानी रखते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक ये न सिर्फ आपका तनाव कम करता है। इसके कई और लाभ भी हैं। जिससे जानने के बाद आप भी तांबे के बरतन में पानी पीने के बारे में जरूर सोचेंगे।

 

Vastu Tips: दरअसल, कई लोग साधारण बोतल का इस्तेमाल पानी पीने के लिए करते हैं। कई लोग तांबे के बरतन का इस्तेमाल भी पानी करते हैं। कहते हैं कि तांबे के बरतन में पानी पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए अच्छा है बल्कि इसके कई और लाभ भी हैं। तांबे के बरतन में सोते समय पानी रखकर सोने से कई फायदे हैं।

1) रात में सोते समय अपने आस-पास तांबे की बोतल या लोटे में पानी भरकर रखकर सोते हैं तो अगले दिन सुबह अच्छा होगा। अगले दिन सुबह उठकर यह पानी पीने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है, और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुरे सपने भी नहीं आते है।

2) सोते समय तांबे के बरतन में पानी रखने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। जीवन में धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। घर में सुख-शांति आती है।

3) वास्तु शास्त्र के अनुसार सिरहाने में रखे पानी पीने से सकारात्मकता आती है, मन को शांति मिलती है। इससे सेहत अच्छी रहती है और मन भी खुश रहता है।

4) रात में सिरहाने के पास पानी रखकर सोने और उसी पानी को पीने से कुंडली में से चंद्र दोष दूर होता है और मन को शांति मिलती है।

5) मान्यताओं के अनुसार तांबे के बर्तन में रात में पानी भरकर रखने से सुबह सूर्य को चढ़ाने से बिगड़े काम बनते हैं। इसके अलावा कारोबार में वृद्धि होता है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

Swiggy Delivery Boy picked for World Cup : वर्ल्ड कप खेलेगा डिलीवरी बॉय

नई दिल्ली : नीदरलैंड्स की टीम वर्ल्ड कप 2023 के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रही है। हाल ही में नीदरलैंड्स की टीम ने जिम्बाब्वे आगे पढ़ें »

ऊपर