
नई दिल्ली : स्वस्थ रहने के लिए संतुलित डायट बेहद जरूरी है। कैलोरी बेहद जरूरी है लेकिन इसे कैसे लेना है यह जानना भी बेहद जरूरी है। खासकर वो लड़कियां जो जीरो साइज चाहती हैं।
क्या है कैलोरी
कैलोरी ऊर्जा की इकाई होती है और यह शरीर के लिए सबसे जरूरी होती है। सोते, जागते, उठते, बैठते, चलते, सांस लेते समय हमें जितनी भी एनर्जी की जरूरत होती है, वो हमें कैलोरी के जरिये मिलती है।
क्या है जीरो कैलोरी
जीरो कैलोरी सुनकर लोगों को लगता है कि खाने में कैलोरी नहीं लेनी है, लेकिन ऐसा नहीं है जीरो कैलोरी का मतलब होता है कि आप दिनभर में उतनी ही कैलोरी खाए जितनी कैलोरी आपके लिए जरूरी है। ज्यादा कैलोरी आपके लिए नुकसानदायक होती है और जो महिलाएं वजन कम करने के बारे में सोच रही हैं उनके लिए जीरो कैलोरी डायट सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है।
दिन में कितनी कैलोरी जरूरी
लड़के और लड़कियों को एक दिन में कितनी कैलोरी लेनी चाहिए, ये उनकी दिनभर की भागदौड़, उनके वजन, ऊंचाई, स्वास्थ जैसी कई चीजों पर निर्भर करता है। हर किसी की बॉडी को कैलोरी की अलग-अलग मात्रा की जरूरत होती है। एक लड़के को दिनभर में 2500 कैलोरी की जरूरत होती है और एक लड़की को 2000 कैलोरी की, लेकिन ये तब होता है, जब आप एक दम स्वस्थ हैं। उम्र के हिसाब से भी आपके शरीर की कैलोरी की जरूरतें बदलती रहती है।
जीरो कैलोरी फूड
जीरो कैलोरी फूड को आप लो कैलोरी फूड भी कह सकते हैं, ऐसा कोई भी फूड नहीं है, जिसमें कैलोरी ना हो। कैलोरी फूड वो होते हैं, जिनमें कैलोरी बाकि किसी फूड के मुकाबले सबसे कम होती है और जिसे खाने के बाद वो शरीर में ज्यादा कैलोरी नहीं बनाते और आसानी से बर्न भी हो जाते हैं
ये है लो कैलोरी फ्रूट्स
• 100 ग्राम सेब से 52 कैलोरी मिलती हैं जो दिनभर में आसानी से बर्न भी हो जाती हैं।
• 100 ग्राम पाइनएप्पल में 50 कैलोरी होती हैं।
• 100 ग्राम स्ट्रॉबेरी से आपको सिर्फ 33 कैलोरी मिलती हैं।
• 100 ग्राम मौसमी से शरीर को 43.02 कैलोरी मिलती हैं।
• 28 ग्राम तरबूज में 9 कैलोरी होती हैं।
ये है लो कैलोरी सलाद
• 100 ग्राम खीरा में सिर्फ 16 कैलोरी ही होती हैं।
• 100 ग्राम प्याज में 40 कैलोरी हैं।
• 100 ग्राम टमाटर में 18 कैलोरी होती हैं।
• 100 ग्राम गाजर से 41 कैलोरी आपके शरीर को मिलती हैं।
• 100 ग्राम नींबू में 29 कैलोरी होती हैं।
ये है लो कैलोरी सब्जियां
• 100 ग्राम बैंगन में 25 कैलोरी
• 100 ग्राम गोभी में 36 कैलोरी
• 100 ग्राम मशरूम में 22 कैलोरी
• 100 ग्राम ब्रोकली में 34 कैलोरी
• 100 ग्राम ग्रीन बीन्स में 31 कैलोरी