कैलाश मानसरोवर यात्रा जल्द शुरू होगी : भारत

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2020 के बाद से बंद है
कैलाश मानसरोवर यात्रा जल्द शुरू होगी : भारत
Published on

नयी दिल्ली : भारत ने गुरुवार को कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा जल्द ही फिर से शुरू होने की संभावना है और इस बारे में सार्वजनिक सूचना जारी की जा सकती है।

भारत और चीन पिछले वर्ष अक्टूबर में हुए समझौते के तहत डेमचोक और देपसांग के दो शेष टकराव बिंदुओं पर सैनिकों की वापसी पूरी करने के बाद संबंधों को सुधारने के प्रयासों के तहत कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यात्रा इस वर्ष होगी और हम इसकी तैयारियां कर रहे हैं। जल्द ही जनता के लिए अधिक जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। कैलाश मानसरोवर यात्रा 2020 के बाद से नहीं हुई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in