
नई दिल्ली : महिलाएं अपने बालों के बहुत ज्यादा झड़ने से परेशान रहती हैं। यह समस्या बेहद आम है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी वजह है गलत रहन-सहन और ठीक से आहार न लेना। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनी सेहत पर ध्यान न देन पाने और देख रेख न कर पाने से महिलाएं कई तरह कि समस्याओं से परेशान रहती हैं। बालों का असमय खराब होना, सफेद होना और झड़ने लगना ये महिलाओं के लिए आम समस्या है।
हालाँकि बालों से संबंधित इस समस्या का समाधान भी है। इसके लिए आपको बालों में रोजाना लहसुन के तेल से मालिस करना होगा। 10 दिन में ही आपके बालों पर इसका प्रभाव दिखेगा। दरअसल, लहसुन में सल्फर की मात्रा बहुत अधिक होती हैं जो कि बालों की ग्रोथ बढ़ाने वाले केरेटीन को बनाता है।
बालों को देता है पोषण
लहसुन का तेल बालों को पोषण देता है। आपके बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। इससे आपके बालों का झड़ना कम हो जाता है। वैज्ञानिकों की मानें तो 1 दिन में अगर आपके सिर से 100 बाल टूटते हैं तो यह सामान्य बात है मगर, इससे ज्यादा आपके बाल टूटते हैं तो आपको सोचना चाहिए, क्योंकि ऐसा अगर रोज होता है तो आप जल्दी ही गंजी भी हो सकती हैं। अगर आप घर पर लहसुन का तेल नहीं निकाल पा रही हैं तो आपको बाजार में लहसुन का तेल आसानी से मिल जाएगा। यह बाजार में आपको 542 रुपए का मिलेगा।
इंफैक्शन करता है दूर
आपके स्कैल्प पर किसी भी तरह का इंफैक्शन हो गया है तो भी इसमें लहसुन का तेल लगाना चाहिए। यह एंटी बैक्टीरियल होता है। कई बार गरमियों और बारिश के मौसम में खुजली के कारण स्कैल्प पर संक्रमण हो जाता है, ऐसे में आप लहसुन का तेल लगा सकती हैं।
रूट्स मजबूत करता है
बालों की जड़ें मजबूत है तो आपके बाल ज्यादा नहीं टूटते। बालों की जड़ों को सही पोषण मिलना बहुत जरूरी होता है। इसमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है। यह कॉलेजन को भी बूस्ट करता है जो बालों की ग्रोथ में मददगार होते हैं। इतना ही नहीं लहसुन में मौजूद सेलेनियम ब्लड सर्क्यूलेशन बढ़ाता है जो बालों को अच्छे से नरिशमेंट देते हैं। यह हेयर फॉलिकल्स को क्लीन करता है और क्लॉगिंग होने से रोकता है। इससे आपके बाल आसमय नहीं टूटते हैं। अगर आपकी किसी बीमारी का इलाज चल रहा है और दवाइयों के कारण आपके बाल झड़ रहे हैं, तब भी लहसुन का तेल रोजाना लगाने से आपको बहुत फायदा मिलेगा। यह आपके हेयरफॉल को रोक देगा।
डैंड्रफ करता है खत्म
वहीँ यह बालों में रूसी की समस्या भी दूर करता है। रूसी होने से स्कैल्प में खुजली होने लगती और बाल भी बेजान हो कर टूटने लगते हैं। ऐसे में आप नारियल के तेल के साथ लहसुन का तेल मिला कर लगाएंगी तो आपको बहुत फायदा मिलेगा। दरअसल लहसुन में एंटी-माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो स्कैल्प को डैमेज करने वाले जर्म्स और बैक्टीरिया को मार देती हैं। इसके साथ ही इससे बालों की ग्रोथ भी अधिक हो जाती है।
ऐसे बनाएं लहसुन का तेल
बाजार में आपको आसानी से लहसुन का तेल मिल जाएगा। या आप घर पर भी आसानी से केवल 3 स्टेप्स में बना सकती हैं।
१. लहसुन की कलियों को पीस लें।
२. इसे ऑलिव ऑयल या फिर कोकोनट ऑयल के साथ मिलाएं और ठंडी जगह रख दें।
३. इसे एक हफ्ते तक इश्तेमाल किया जा सकता है।