साल की सबसे बड़ी एकादशी पर घर ले आएं ये एक चीज, हो जाएंगे मालामाल

कोलकाता : हिंदू धर्म में व्रत-त्योहारों का विशेष महत्व हैं, साल में कुल 24 एकादशी मनाई जाती है। साल की सबसे बड़ी एकादशी 31 मई, बुधवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा पाने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, निर्जला एकादशी के दिन कुछ खास चीजों को लाने से बरकत घर आती है।

निर्जला एकादशी के दिन घर में कामधेनु गाय की प्रतिमा लाना शुभ माना गया है। कामधेनु गाय को सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। निर्जला एकादशी के दिन अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो इस दिन तुलसी का पौधा जरूर लेकर आएं। तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना गया है। साथ ही यह घर की सभी नकारात्मकता को दूर करता है।
शास्त्रों में मोर पंख कृष्ण जी का प्रिय माना गया है। साथ ही श्री कृष्ण को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। इसलिए निर्जला एकादशी के दिन घर में मोर पंख घर लेकर आएं। इससे घर में बरकत बनी रहेगी।
निर्जला एकादशी के दिन सूखा नारियल घर ले आएं और उसे घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपकी सारी धन की परेशानी समाप्त हो जाएगी। साथ आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
– निर्जला एकादशी के दिन पीली कौड़ियां घर ले आएं, और इन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से घर में हमेशा बरकत बनी रहेगी।

 

Visited 238 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

UPSC CSE 2023 Result: आदित्य श्रीवास्तव पहले करते थे प्राइवेट जॉब, अब सिविल सेवा में किये हैं टॉप

नई दिल्ली: UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2023 के फाइनल परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया। इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया आगे पढ़ें »

छत्तीसगढ़: कांकेर में चुनाव से पहले मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 18 नक्सलियों को किया ढेर

कांकेर: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां जवानों के साथ मुठभेड़ में 18 नक्सली ढेर हो आगे पढ़ें »

ऊपर