आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन के लिए द्वीपसमूह को राष्ट्रीय पुरस्कार

भुवनेश्वर में आयोजित चिंतन शिविर में मिला पुरस्कार
आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन के लिए द्वीपसमूह को राष्ट्रीय पुरस्कार
Published on

लाभार्थियों पर वित्तीय बोझ कम करने के लिए सराहना

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 19 से 20 जनवरी तक आयोजित चिंतन शिविर के दौरान अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह को ‘उपचारार्थियों के उपचार – आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ श्रेणी के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ केंद्रशासित प्रदेश/राज्य के रूप में सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर में प्रदान किया गया, जिसे ओडिशा की मुख्य सचिव स्मति अनु गर्ग ने अंडमान एवं निकोबार प्रशासन को प्रदान किया। यह सम्मान केंद्रशासित प्रदेश द्वारा आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए दिया गया है। केंद्रशासित प्रदेश को विशेष रूप से उन लक्षित पहलों के लिए सराहा गया, जिनका उद्देश्य लाभार्थियों पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को कम करना रहा है। परिवहन सहायता और मजदूरी हानि क्षतिपूर्ति जैसी व्यवस्थाओं के माध्यम से लाभार्थियों के जेब से होने वाले खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है, विशेषकर उन रोगियों के लिए जिन्हें पोर्टेबिलिटी मामलों में मुख्य भूमि के सूचीबद्ध अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा जाता है। द्वीपों के बाहर उपचार कराने वाले लाभार्थियों को होने वाली कठिनाइयों को कम करने के उद्देश्य से अंडमान एवं निकोबार प्रशासन ने राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के माध्यम से एबी-पीएमजेएवाई के तहत एक सुव्यवस्थित परिवहन एवं मजदूरी हानि क्षतिपूर्ति तंत्र लागू किया है। इस पहल के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रति रेफरल अधिकतम 40,000 रुपये तक की परिवहन सहायता तथा अधिकतम 20 दिनों की अवधि के लिए प्रतिदिन 1,000 रुपये की मजदूरी हानि सहायता निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदान की जाती है, जिसका व्यय प्रशासन द्वारा आवंटित निधियों से वहन किया जाता है। परिवहन एवं मजदूरी हानि क्षतिपूर्ति योजना वर्ष 2020 से संचालित है। इसकी शुरुआत से अब तक कुल 1,659 दावों का निपटारा किया जा चुका है, जिस पर प्रशासन द्वारा 2.78 करोड़ रुपये का व्यय किया गया है। यह सतत वित्तीय सहायता लाभार्थियों के जेब से होने वाले खर्च को कम करने और मुख्य भूमि के सूचीबद्ध अस्पतालों में संदर्भित रोगियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in