अच्छे दिन खत्म! दो दिन बाद 33 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

कोलकाता में बढ़ने लगा तापमान, सप्ताहांत तक और गर्मी के आसार
अच्छे दिन खत्म! दो दिन बाद 33 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
Published on

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : शहर राज्य में ठंड अब विदा लेने की तैयारी में है। मंगलवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि दिन और रात का तापमान सामान्य से थोड़ा कम है, लेकिन ठंड का असर अब ज्यादा दिन नहीं रहने वाला। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होगी। सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

अलीपुर मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं पश्चिमी जिलों, खासकर पुरुलिया में पारा 33 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। फिलहाल राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

लो प्रेशर बना, लेकिन बंगाल पर असर नहीं

दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे हिंद महासागर के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण अब डिप्रेशन में बदल गया है। यह वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में स्थित है और उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि इसका पश्चिम बंगाल पर सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उत्तर बंगाल में कोहरे की चेतावनी

उत्तर बंगाल के जिलों में अगले 2 से 3 दिनों तक हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई गई है। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, उत्तर दिनाजपुर और कूचबिहार में कोहरा अधिक घना रह सकता है। दार्जिलिंग के पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि कलिम्पोंग के मैदानी इलाकों में यह 11 से 14 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। सिलीगुड़ी और मालदा में न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल 2 दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा, लेकिन इसके बाद दिन में ठंड लगभग समाप्त हो जाएगी और गर्मी का अहसास बढ़ने लगेगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in