
कोलकाता : हिंदू धर्म शास्त्रों में महिलाओं को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया हैं मान्यता है कि घर की महिलाओं को कष्ट होने पर माता लक्ष्मी नाराज़ हो जाती है वही जिस घर की महिलाएं खुश रहती है वहां हमेशा लक्ष्मी सहित सभी देवताओं का वास होता है ऐसे में घर की महिला द्वारा कुछ उपाय किए जाएं तो धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती हैं इसके अलावा मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन वर्षा करती हैं, तो आज हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं जिन्हें करने से लाभ मिलता हैं तो आइए जानते हैं।
1 . रोजाना सोने से पहले कपूर जलाकर पूरे घर में दिखाना चाहिए। ऐसा करने से घर की नकारात्मकता खत्म हो जाती हैं। इसके अलावा बेडरूम में कपूर जलाकर दिखाने से पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े नहीं होते है। साथ ही परिवार खुशहाल रहता है। ऐसे में घर की महिला को रोजाना यह काम करना चाहिए।
2. रात में सोने से पूर्व घर की महिला को घर के पश्चिम और दक्षिण के कोने में एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। इस दिशा में रोशनी रहने पर पितरों का आशीर्वाद मिलता है जिसके घर में सुख शांति बनी रहती हैं। रात में सोने से पहले महिलाओं को पूजा स्थान पर एक दीपक जरूर जलाना चाहिए मान्यता है कि जिस घर की महिला द्वारा यह काम रोजाना किया जाता है उस घर में लक्ष्मी का हमेशा वास होता है साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन धान्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
3. जिस घर में माता पिता और बड़े बुजुर्गों की सेवा का ध्यान रखा जाता है उस घर में लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है ऐसे में घर की महिला को सोने से पहले माता पिता या बड़े बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए। साथ ही उन्हें सुलाने के बाद ही खुद सोना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन कार्यों को करने से धन संबंधित समस्याओं का निवारण होता है इसलिए घर की महिला को रोजाना इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।