
गोड्डा : झारखंड के गोड्डा में एक महिला ग्राम प्रधान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार को वारदात को अंजाम दिया। मृतक महिला की पहचान 56 वर्षीय चंपा चौड़े के तौर पर हुई। यह हत्या मामला बोआरीजोर थाना इलाके के मोहला गांव का है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ केके सिंह घटना स्थल पहुंचे और मामले की छानबीन की। उन्होंने बताया कि महिला की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले की तफ्तीश में मिले सबूतों के आधार पर तकनीकी सेल की मदद ली जाएगी। पुलिस ने मृत ग्राम प्रधान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।