महिला ने फर्जी पति के सहारे पीएम आवास के 2 लाख निकाले, ठगी के लिए बदलती रहती है पति….

बांदा: फर्जी पतियों का नाम इस्तेमाल कर एक महिला कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुकी है। इसी महिला ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से दो लाख रुपये निकाल कर हड़प लिए हैं। जांच हुई तो न सिर्फ यह महिला जालसाज निकली, बल्कि इसने लोगों को ठगने और सरकारी धन हड़पने के नीयत से कई बार अपने नाम के साथ पति के नाम बदले हैं। अब डूडा विभाग इस महिला से हड़पे गए दो लाख रुपये की रिकवरी करेगा।

यह मामला उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा का है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर चमरौडी में रहने वाली आशा नाम की इस महिला ने नरैनी तहसील में फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया। इसे अगस्त 2019 में प्रथम किस्त 50,000 दी गई और उसी वर्ष दिसंबर में डेढ़ लाख रुपये की एक और किस्त उसके खाते में ट्रांसफर की गई। इस बीच इस महिला के खिलाफ शिकायतें आना शुरू हुईं, जिसमें उसे एक जालसाज महिला बताया गया। इसलिए विभाग ने अंतिम किस्त जारी करने से पहले तहसील द्वारा महिला के बारे में जांच कराई। जांच में पाया गया कि यह महिला वास्तव में फ्रॉड है। इसने फर्जी पति के नाम का इस्तेमाल कर सरकारी धन निकाल लिया है। इस बात की पुष्टि करते हुए जिला नगरीय विकास अभिकरण के अधिकारी आरके जैन ने बताया कि इस महिला से धन की रिकवरी की जाएगी। इसके लिए उसे नोटिस दी गई थी, लेकिन उसने नोटिस रिसीव नहीं की है। अब राजस्व विभाग के जरिए से वसूली की जाएगी।

 

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

रेसलर के साथ PM मोदी ने किया स्वच्छता के लिए श्रमदान, बताया …

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान किया। उन्होंने हरियाणा के सोनीपत में रेसलर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आगे पढ़ें »

ऊपर