पति के साथ ‘हनीमून पीरियड’ खत्म कर प्रेमी संग फरार हुई महिला, सुसराल वाले रह गए सोते

उत्तर प्रदेश : कहते हैं प्यार अंधा होता है। इसी प्यार में कभी कभार लोग इतने अंधे हो जाते हैं कि उन्हें सही और गलत में फर्क नहीं समझ में आता और वह अपने साथ दूसरों की जिंदगी भी दांव पर लगा देते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ हाल ही में उत्तर प्रदेश के संभल जिले में, जहां पर एक लड़की ने अपने माता-पिता की रजामंदी से एक लड़के से शादी तो कर ली, लेकिन अपने बॉयफ्रेंड का मोह उससे नहीं छूटा और शादी के 4 महीने बाद ही अपने पति और ससुराल वालों को नशीली दवा देकर वह अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। साथ ही घर का माल भी समेट कर लिया। यूं तो फिल्मों में आपने लुटेरी दुल्हनों की कहानी खूब देखी होगी। जिसमें दुल्हन अपने ससुराल वाले और पति को चकमा देकर घर से सारा सामान लेकर फरार हो जाती हैं। कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के हल्लू सराय में सामने आया, यहां पर एक युवक और युवती की शादी 4 महीने पहले ही हुई थी। लड़की मध्यप्रदेश के शिवपुर की रहने वाली है जिसका नाम मनीषा है। मनीषा का शादी से पहले से ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। ऐसे में घर वालों ने बदनामी के डर से उसकी शादी किसी और से करवा दी।
शादी के बाद भी मनीषा का अफेयर अपने प्रेमी से चलता रहा और दोनों ने ऐसी साजिश रची कि ससुराल वालों को चूना लगाकर रफूचक्कर हो गए। दरअसल, मनीषा के पति ने बताया कि 1 सितंबर को मनीषा ने खाने और दूध में कोई नशीली चीज मिलाकर सभी को खिला दी। इसके बाद सब नशे में आ गए और गहरी नींद में सो गए। मौका पाकर मनीषा ने घर में रखे 70 हजार और जेवर लेकर अपने लवर के साथ घर से भाग गई। मनीष और उसके प्रेमी का घर से भागने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। जिसमें वह मकान की छत पर लगी ग्रिल में साड़ी बांधकर फिल्मी स्टाइल में लटकी और उसी के सहारे नीचे उतरकर अपने प्रेमी हर्ष शर्मा के साथ ससुराल वालों को चूना लगा कर भाग गई। जब सुबह पीड़ित परिवार उठा तो वह हैरान रह गए, क्योंकि दूसरी मंजिल की बालकनी से साड़ी लटकी हुई नजर आ रही थी। इसके बाद उन्होंने मनीषा की तलाश शुरू की, लेकिन सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि वह किसी युवक के साथ भाग गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हर्ष और मनीषा की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

बेटी की हत्या के बाद कर्नाटक कांग्रेस के नेता ने लगाया ‘लव जिहाद’ का आरोप, अब …

हुबली : कर्नाटक के हुबली में कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी के मर्डर केस को भाजपा ने लव जिहाद का मामला बताया है। केंद्रीय आगे पढ़ें »

सुंदरी समझकर जिससे की दोस्ती, उसी ने न्यूड वीडियो बनाकर वसूले 36 लाख

कोलकाता : सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ा गया। आरोप है कि साइबर ठगों ने उसे सेक्सटॉर्शन का आगे पढ़ें »

ऊपर