
कोलकाताः बाबा भोलेनाथ के भक्तों का प्रिय पर्व महाशिवरात्रि आज 18 फरवरी को है। शिव भक्त जोर शोर से इस पर्व पर पूजन की तैयारी करते हैं। माना जाता है कि इस दिन शिवजी प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं, साथ ही विवाह जैसे कामों में आ रही रुकावटें भी दूर करते हैं। विवाहित महिलाएं अपने पति और अपने सुखी जीवन की कामना के साथ ये व्रत करती हैं। भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कच्चे दूध से करने की परंपरा रही है, जिसके बाद पूजन में उन्हें बेलपत्र, धतूरा जैसी वस्तुएं अर्पित की जाती हैं। ये एक ऐसा पर्व है जिसका पूजन अन्य त्योहारों या पूजन की तुलना में थोड़ा अलग होता है। भोलेनाथ के भक्त ये भी मानते हैं कि भगवान शिव स्वभाव से बहुत भोले हैं इसलिए उनका पूजन बहुत आसान है, लेकिन अपने वस्त्र के रंग पर थोड़ा ध्यान देकर पूजन को और सफल बनाया जा सकता है। कुछ भक्तों का मानना है कि खास रंग के कपड़े पहन कर पूजा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं जबकि कुछ रंग के कपड़े पहनने से भगवान भोलेनाथ के पूजन के दौरान बचना चाहिए।