नाबालिग के साथ दरिंदगी, विरोध करने पर हाथ तोड़ा, फिर आंख फोड़ने…

बेतिया : बिहार में बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ दो लड़कों ने कथित गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने पीड़िता का हाथ तोड़ दिया और बुरी तरह से पीटा। लड़की को मरा हुआ समझ खेत में फेंककर वे फरार हो गए। दोनों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। नाबालिग लड़की बकरी चराने खेत गई थी। वहीं गांव के ही दो लड़कों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने लड़की का एक हाथ तोड़ा, साथ ही आंख फोड़ने की कोशिश भी की। इस घटना के बाद गांव में गुस्से का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता किसी तरह से घर पहुंची और उसने परिजनों को आपबीती बताई। तुरंत ही थाने में मामला दर्ज कराया गया। बच्ची को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उससे बकरी खरीदने के बहाने बात शुरू की, फिर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी बकरी चराने गई थी, तभी गांव के दो लड़के आए और उनके साथ दरिंदगी की। उसका एक हाथ तोड़कर अधमरा कर दिया। जब लड़की की नाक और मुंह से खून आया तब ये लोग वहां से भाग गए। इस मामले में बेतिया के एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Visited 252 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Likes-Comments के लिए चलती कार के दरवाजे से लटका शख्स, दंग करेगा खौफनाक स्टंट का Video

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट की चाह में लोग आए रोज ही कुछ न कुछ ऐसा करते हैं, जो चर्चाओं का आगे पढ़ें »

ऊपर