कोलकाता : भगवान गणेश को प्रथमपूज्य माना गया है। चाहे शादी हो, गृह प्रवेश हो या कोई भी शुभ काम हो सबसे पहले गणपति जी की ही आराधना की जाती है। घर के वास्तु में भी गणपति जी को बहुत अहम माना गया है। उनकी एक प्रतिमा या फोटो ही कई वास्तु दोषों का निवारण करने के लिए काफी है। 10 दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान हम जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार किन दोषों को दूर करने के लिए भगवान की गणेश की प्रतिमा या फोटो कैसे मददगार हैं। इस तरह से वास्तु दोष दूर करने में किसी तरह की तोड़-फोड़ करने की जरूरत भी नहीं होती है।
– घर में अक्सर झगड़े होते हों तो सफेद रंग के गणपति की मूर्ति या चित्र लगाने से घर में सुख-शांति, समृद्धि आएगी।
– यदि घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा या चित्र लगा हो तो ठीक उसके पीछे गणेश जी की प्रतिमा इस तरह लगाएं कि दोनों गणपति की पीठ मिले। इससे तमाम वास्तु दोषों का नाश होता है।
– गणपति की मूर्ति के लिए घर के ब्रह्म स्थान यानी कि केंद्र में, ईशान कोण में या पूर्व दिशा सबसे शुभ होती है। यदि ऐसा संभव न हो तो घर या वर्कप्लेस के किसी भी हिस्से में मूर्ति या फोटो लगा लें लेकिन ध्यान रखें कि गणपति का मुंह दक्षिण दिशा में न हो।
– हमेशा याद रखें कि गणपति की वही प्रतिमा या फोटो लगाएं जिसमें मोदक और चूहा हो।
– घर में बैठे हुए गणपति और कार्यस्थल पर खड़े हुए गणपति की मूर्ति-फोटो लगाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और करियर में दिनों-दिन तरक्की मिलती रहेगी।
– जो जातक सर्व मंगल की कामना करते हैं उन्हें सिंदूरी रंग के गणपति की आराधना करना चाहिए।
– गलती से भी जगह को गंदा होने से बचाने के लिए गणपति के चित्र का उपयोग न करें। ऐसा करना जिंदगी में तबाही ला सकता है।
– गणपति की फोटो-मूर्ति ऐसी लें जिसमें सूंड बाएं ओर हो।
बिना तोड़-फोड़ किए केवल गणेश जी की फोटो से दूर करें घर के कई वास्तु दोष
Visited 269 times, 1 visit(s) today