बाथरूम में करते हैं यह गलती तो आएगी घर में तबाही

कोलकाताः हर व्यक्ति की आदतें अलग-अलग होती हैं। ज्योतिष शास्त्र और गरुड़ पुराण में शुभ-अशुभ आदतें बताई गई हैं। शुभ आदतों की वजह से हमें भाग्य का साथ मिलता है और अशुभ आदतों की वजह से जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। यहां जानिए एक ऐसी बुरी आदत के बारे में जिसकी वजह से चंद्र, राहु-केतु के दोष बढ़ते हैं और गरीबी बढ़ सकती है।
बाथरूम को गंदा छोड़ने की आदत : काफी लोग नहाने के बाद बाथरूम गंदा ही छोड़ देते हैं या बिना वजह पानी की बर्बादी करते हैं। ये आदत ज्योतिष के नजरिए से दुर्भाग्य बढ़ाने वाली है। इसकी वजह से चंद्र और राहु-केतु के दोष बढ़ते हैं। पानी का कारक चंद्र है और बाथरूम जल तत्व से संबंधित है। बाथरूम में पानी का अपव्यय करने से कुंडली में चंद्र कमजोर हो जाता है।
– जहां गंदगी रहती है, खासतौर पर बाथरूम में गंदगी होने पर राहु-केतु के दोष बढ़ने लगते हैं। राहु-केतु छाया ग्रह हैं और दोनों हमेशा वक्री रहते हैं। ये ग्रह एक राशि में करीब 18 माह रुकते हैं। इनकी वजह से ही कालसर्प योग बनता है। राहु-केतु ऐसे ग्रह हैं, जिनकी वजह से किसी भी व्यक्ति की किस्मत रातोंरात बदल सकती है।
राहु-केतु उन लोगों के लिए अशुभ हो जाते हैं जो साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं। बाथरूम की गंदगी की वजह से वास्तु के दोष भी बढ़ते हैं।
वास्तु दोष बढ़ने की वजह से घर में नकारात्मकता बढ़ती है। नकारात्मकता की वजह से घर में रहने वाले लोगों के विचार भी नकारात्मक हो जाते हैं।
ऐसे में कामों में सफलता आसानी से नहीं मिल पाती है। चंद्र और राहु-केतु के दोष दूर करने के लिए ध्यान रखें बाथरूम हमेशा साफ रखें और पानी की बर्बादी बिल्कुल भी न करें।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

‘कुली’ के बाद अब रेलयात्री बनें राहुल गांधी, ट्रेन से स्लीपर कोच में की यात्रा

बिलासपुर: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी अलग-अलग जगहों पर जाकर आम लोगों से बात कर रहे हैं। कभी कुली, कभी ट्रेवलर के आगे पढ़ें »

Durga Puja 2023: महानगर में शुद्ध सोने की पन्नी से मां दुर्गा का ऐसा रूप…

World Cup 2023: भारत को इन दो टीमों से रहना होगा सावधान!

सन्मार्ग अपराजिता के 12वें संस्करण का सफल आयोजन

भारतीय निशानेबाजों ने जीता गोल्ड, 10 मीटर एयर राइफल में टूटा चीन का रिकॉर्ड

Asian Games 2023: भारतीय लड़कियों ने जीता गोल्ड, टिटास की शानदार गेंदबाजी

रूबरू 2.0 में अध्यात्म गुरु मोनिका सिंघल ने सफल जीवन के लिए किया मोटिवेट

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गौरांग जालान मिश्र कर रहे हैं अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व

कांग्रेस जंग लगा लोहा है, जहां जाती है प्रदेश बर्बाद होता है- पीएम मोदी

Sharadiya Navratri : हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें नवरात्रि की डेट, कलश स्‍थापना की …

ऊपर