
कोलकाता: सुबह की शुरुआत एक कप कॉफी से करने के साथ-साथ आप इसे त्वचा के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपकी डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करती है। ये त्वचा पर जमी गंदगी को दूर करने में मदद करती है। ये चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये हमारी त्वचा को टाइट और ग्लोइंग बनाने में मदद करती है। आप त्वचा के लिए कॉफी का इस्तेमाल किन तरीकों से कर सकते हैं आइए जानें।
कॉफी और जैतून के तेल का स्क्रब
इस स्क्रब को बनाने के लिए एक बाउल में 2 से 3 चम्मच कॉफी पाउडर लें। इसमें ऑलिव ऑयल मिलाएं। इन दोनों चीजों को मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। कुछ देर के लिए त्वचा की मसाज करें। इसे 10 से 15 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। इसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें।
कॉफी और शहद का स्क्रब
एक बाउल में 2 से 3 चम्मच कॉफी पाउडर लें और इसमें शहद मिलाएं। इन चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे कुछ देर तक त्वचा की मसाज करें। इससे धीरे-धीरे त्वचा की मसाज करें। इसे त्वचा पर 5 से 8 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद सादे पानी से धो लें। आप हफ्ते में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
कॉफी और कच्चे दूध का स्क्रब
इस स्क्रब को बनाने के लिए एक बाउल में 2 से 4 चम्मच कॉफी पाउडर लें। इसमें थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इस स्क्रब से चेहरे और गर्दन की कुछ देर तक मसाज करें। इससे त्वचा को एक्सफोलिएट करें। इसे 10 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें।
कॉफी और एलोवेरा का स्क्रब
एक बाउल में कॉफी पाउडर लें। इसमें 3 से 4 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इम दोनों चीजों को मिलाकर त्वचा पर लगाएं। इससे कुछ देर तक त्वचा की मसाज करें। इसे त्वचा पर 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद सादे पानी से धो लें। आप हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
कॉफी और दही का स्क्रब
एक बाउल में 2 से 3 चम्मच कॉफी पाउडर लें। इसमें एक चम्मच दही डालें। इन दोनों को अच्छे से मिला लें। इसे त्वचा पर लगाएं। कुछ देर तक इससे मसाज करें। इसे 5 से 8 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। आप हफ्ते में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।