यूपी के कई जिलों में नमाज के बाद हंगामा, प्रयागराज में पथराव के बाद लाठीचार्ज, फायरिंग

प्रयागराज : पैगंबर मोहम्मद को लेकर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की टिप्पणी के खिलाफ लगातार दूसरे जुमा पर यूपी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अलग अलग जिलों में प्रदर्शन किया। प्रयागराज, लखनऊ, मुरादाबाद और सहारनपुर में हंगामा और नारेबाजी हुई। सबसे ज्यादा स्थिति प्रयागराज में बिगड़ गई। यहां के अटाला में जुमे की नमाज के बाद पहले नारेबाजी और हंगामा हुआ। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा। इसके बाद भी उपद्रवी शांत नहीं हुए तो आंसू गैस के गोलो छोड़े गए। हवाई फायरिंग भी की गई। पथऱाव में आईजी राकेश सिंह भी घायल हो गए हैं। इसके अलावा कई पुलिस वाले जख्मी हुए हैं।
उपद्रवियों ने एक ट्राली में आग लगा दी है। पुलिस उन्हें आगजनी से रोकने के लिए हवाई फायरिंग कर रही है। डीएम, एसएसपी और मीडियाकर्मियों को भी पत्थर लगे हैं। कई आरपीएफ जवान भी घायल हुए हैं। डेढ़ घंटे से लगातार पत्थरबाजी हो रही है। एडीजी ने प्रदर्शनकारियों को पत्थरबाजी नहीं बंद पर सख्ती की चेतावनी दी है।
आरपीएफ ने उपद्रवियों को गलियों में खदेड़ा इसके बाद भी रुक-रुक कर पत्थरबाजी होती रही। प्रयागराज में डीएम संजय कुमार खत्री और एसएसपी अजय कुमार भी जुमे की नमाज से पहले चौक जामा मस्जिद के बाहर पहुंचे और लोगों से शांति की अपील की। बताया जा रहा है कि जुमे की नमाज के बाद पुलिस की सतर्कता के बावजूद अटाला चौराहा और उसके आसपास की गलियों में मौजूद नाबालिग लड़कों को आगे करके अराजकतत्वों ने बवाल करा दिया। गली से लड़कों ने पुलिस टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसमें आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

एक तो गर्मी का सितम दूसरा ऑनलाइन बिक्री ने बोईपाड़ा के दुकानदारों की परेशानी बढ़ाई !

सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : कॉलेज स्ट्रीट में किताबों का बाजार न केवल बंगाल बल्कि देश दुनिया तक प्रसिद्ध है। यहां की किताबों की वैराइटी इसके प्रेमियों आगे पढ़ें »

न्यू टाउन में रोबोट के जरिए शुरू की गई हाई ड्रेन की सफाई

विधाननगर : स्मार्ट सिटी न्यूटाउन में सेवा से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है। न्यू टाउन कोलकाता डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इसके आगे पढ़ें »

ऊपर