मध्यप्रदेश : एमपी के निवाड़ी जिले में एक अजीबोगरीब शादी हुई है, यह शादी खूब सुर्खिया बटाेर रही है। यहां एमपी की कुतिया की शादी यूपी के कुत्ते से हुई है। शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई है और इस शादी में शामिल हजारों लोग इसके गवाह बने।
कुत्ता-कुतिया की शादी में इंसान बने बाराती, विदाई के वक्त छलके आंसू
अभी तक आप लोगों ने भगवान इंद्र देव को मनाने के लिए तरह-तरह के जतन देखे होंगे। लेकिन आज हम इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए किए गए ऐसे अनोखे प्रयास के बारे में बताएंगे जो अब तक का सबसे अनोखा प्रयास माना गया है। लोगों ने दो मूक जानवरों की शादी करवाई है, जिसमें हिंदू रीति रिवाज से एक कुत्ता और कुतिया की शादी कराई गई है।
दरअसल, निवाड़ी जिले के ग्राम पुछीकरगुआ निवासी मूलचंद नायक ने अपनी रश्मि नाम की कुतिया की शादी उत्तर प्रदेश के बकवा खुर्द निवासी अशोक यादव के गोलू नाम के कुत्ता से कराई है। शादी में एक हजार लोगों को भोज कराया गया है। इसी के साथ देर रात धूमधाम से बैंड बाजे एवं आतिशबाजी करते हुए बारात भी निकाली गई। ये बारात यूपी के बकबाखुर्द से मध्य प्रदेश के गांव पूछी करगुआ पहुंची, जहां हिंदू रीति-रिवाज अनुसार जयमाला कार्यक्रम करवाया गया। इसके पश्चात् बारातियों का स्वागत किया गया। भोजन कराया गया। इसके बाद नम आंखों से कुतिया रश्मि की विदाई की गई।
पानी के लिए जतन
इस इलाके में पानी की किल्लत रहती है। पेयजल समस्या के चलते लोगों ने मन बनाया कि भगवान इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए अगर दो मूक जानवरों की शादी करवा दी जाए तो शायद भगवान प्रसन्न हो जाएं और वर्षा करें, जिससे गांव में पेयजल की समस्या से निजात मिले।