मैनपुरी में गर्भवती को जलाने की कोशिश, रिश्तेदार ने किया रेप और फिर…

Fallback Image

मैनपुरीः मैनपुरी में रेप पीड़ित गर्भवती को जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। झुलसी हुई पीड़ित को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 3 आरोपियों पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता से ताऊ का लड़का ही रेप करता रहा। लड़की ने यह बात डर से अपने घर वालों से छिपा ली थी। इसके बाद जब उसके गर्भवती होने का पता चला तो दोनों परिवारों ने गर्भपात कराने पर सुलह कर ली थी। इसके बाद 6 अक्टूबर को आरोपी के परिजनों ने पीड़ित को जिंदा जलाने की कोशिश की। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।

तीन महीने पहले हुआ था रेप
मामला मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव का है। पीड़िता की मां ने 8 अक्टूबर को पुलिस को बताया कि उनकी बेटी के साथ तीन महीने पहले जेठानी के लड़के ने दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हो गई, इसका 3 महीने बाद तब पता चला, तब लड़की के पेट में दर्द हुआ। पूछने पर लड़की ने कहा कि ताऊ के लड़के यानी रिश्ते में भाई ने उसका रेप किया। इसके बाद दोनों परिवारों ने बदनामी के डर से सुलहनामा कर लिया और पीड़िता के गर्भपात पर राजी हो गए। आरोपी की मां ने कहा कि वह लड़की की शादी का खर्चा उठा लेगी। लड़की की मां ने बताया कि शादी का बहाना करके आरोपी की मां यानी उनकी जेठानी लड़की को ले गई और उसे जलाकर मारने का प्रयास किया। इस पूरे मामले पर गांव में पंचायत भी बैठाई गई थी। पंचों ने आदेश दिया था कि कानून से बचने के लिए आरोपी का परिवार किशोरी का सही समय पर ऑपरेशन कराए। साथ ही उसकी शादी का भी इंतजाम करे। इसके बाद आरोपी सभी शर्तें मानने को तैयार हो गए थे।

 

 

Visited 201 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Likes-Comments के लिए चलती कार के दरवाजे से लटका शख्स, दंग करेगा खौफनाक स्टंट का Video

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट की चाह में लोग आए रोज ही कुछ न कुछ ऐसा करते हैं, जो चर्चाओं का आगे पढ़ें »

ऊपर