कोलकाता : नारियल तेल बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ये आपके बालों संबंधित कई समस्याओं से बचाने में मदद करता है। ये बालों को चमकदार और मुलायम बनाता है। ये रूखेपन और फ्रिजीनेस को दूर करने में मदद करता है। आप नारियल तेल का इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं। आप नारियाल तेल का इस्तेमाल हेयर मास्क के रूप में भी कर सकते हैं। नारियल तेल का हेयर मास्क बनाने के लिए आपको इसमें कुछ प्राकृतिक सामग्री को मिलाना होगा। आइए जानें आप घर पर नारियल तेल से हेयर मास्क कैसे बना सकते हैं।
नारियल तेल और शहद का हेयर मास्क
एक पैन में 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल और 1 बड़ा चम्मच शहद डालें। इन दोनों को मुलायम होने तक गर्म होने दें। इसके बाद इस मिश्रण को ठंडा करें। अब इसे एक स्प्रे बोटल में डालें। बालों को गीला करें। इस मास्क को बालों में लगाएं। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
नारियल तेल और अंडे का हेयर मास्क
एक बाउल में 2 चम्मच नारियल तेल लें। इसमें एक अंडा डालें। दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें। बालों को हल्का गीला करें। इस मास्क को बालों में 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें।
नारियल तेल और दालचीनी
एक ब्लेंडर में 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल और 1 छोटा चम्मच दालचीनी डालें। दोनों को ब्लेंड करें। इस मिश्रण को बालों और जड़ों में लगाएं। इससे स्कैल्प की कुछ देर तक मसाज करें। इसे 30 से 45 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। इसके बाद बालों को सादे पानी से धो लें।