
कोलकाता : हिंदू धर्म में आज यानी सोमवार का दिन भगवान शिव जी को समर्पित है। आज के दिन भगवान शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए महिलाएं विधि-विधान से पूजा पूजा करती हैं और व्रत रखती हैं। साथ ही कहा जाता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन यदि कुंवारी कन्याएं व्रत रखती हैं तो उन्हें मनचाहा वर प्राप्ति होता है। धार्मिक मान्यता है कि शिव जी जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। यही वजह है कि उन्हें भोलेनाथ कहा जाता है। शिव जी मात्र जल और बेलपत्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन कुछ उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं कुछ आसान उपाय जिन्हें करने से भगवान शिव आप पर प्रसन्न हो उठेंगे।
भगवान शिव की कृपा पाने के कुछ आसान उपाये-
1. यदि आप घर में सुख-शांति और खुशहाली चाहते हैं तो सोमवार के दिन शिवजी को घी, शक्कर और गेहूं के आटे का बना भोग लगाएं और उसके बाद उनकी आरती करें। मान्यता है कि इससे घर में खुशहाली बनी रहती है।
2. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार के दिन दही, सफेद वस्त्र, दूध और शकर का दान करना श्रेष्ठ माना गया है। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से देवों के देव महादेव अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं और मनचाहा वरदान देते हैं।
3. कड़ी मेहनत करने के बाद भी यदि आपको धन की कमी या फिर गरीबी जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो सोमवार के दिन शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। ये आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
4. मान्यता है कि सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ को अक्षत, चंदन, धतूरा, दूध, आक, गंगा जल, और बेलपत्र आदि चढ़ाना चाहिए। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपना शुभ आशीर्वाद देते हैं।
5. ज्योतिष के अनुसार, यदि किसी जातक का चंद्रमा कमजोर है तो उसे चंद्र दोष का प्रभाव कम करने के लिए सफेद वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके अलावा माथे पर चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलना चाहिए।