शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को करें ये उपाय, दूर हो जाएंगे कष्ट

कोलकाता : शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। वह लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अगर किसी पर टेढ़ी नजर है तो उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनि देव को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाने के लिए भक्त कई तरह के उपाय करते हैं। माना जाता है कि शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने से वो प्रसन्न होते हैं। ज्योतिष आचार्य मनीष मोहन के अनुसार आइए जानते हैं कि शनिदेव को कैसे प्रसन्न किया जाता हैं। शनिदेव की आराधना सूर्यास्त के बाद करना अधिक फलदायी माना जाता है।
* शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ की जल में अर्पित करें। इसके बाद शनिदेव का ध्यान करते हुए सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
* शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को करें ये उपाय, दूर हो जाएंगे कष्टशनिदेव के मंत्रों का भी जाप करें।
*एक कटोरी सरसों का तेल लें। इस तेल में अपनी छवि देखें। फिर इस तेल को किसी गरीब या जरुरतमंद को दान कर दें।
*शनिवार का दिन ढलने के बाद कुष्ठ रोगियों को काले रंग का पेय पदार्थ पिलाएं। संभव हो तो उन्हें काले रंग के वस्त्र भी दान करें।
* सात प्रकार का अनाज लें। इस अनाज को अपने सिर से सात बार घुमाएं। फिर चौराहे पर रहने वाले पक्षियों के लिए यह अनाज दान कर दें। संभव हो तो यह रोजाना करें। शनिदेव की प्रकोप से छुटकारा पाने के लिए हनुमान जी की भी पूजा-अर्चना करें।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

अक्‍टूबर में रहेगी व्रत-त्‍योहारों की धूम, जान लें कब पड़ेंगे नवर‍ात्रि, दशहरा

कोलकाता : चातुर्मास के दौरान कई महत्‍वपूर्ण व्रत-त्‍योहार पड़ते हैं. इसे त्‍योहारों का मौसम भी कहा जा सकता है। इस साल अधिकमास पड़ने के कारण आगे पढ़ें »

ऊपर