इन लोगों के लिए तरक्‍की के नए रास्‍ते खोलेगा यह सप्‍ताह, पढ़ें अपना टैरो राशिफल

कोलकाताः अगस्‍त 2022 का तीसरा हफ्ता बहुत खास है। इस हफ्ते जन्‍माष्‍टमी मनाई जाएगी, सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। वहीं टैरो कार्ड रीडिंग के मुताबिक कुछ राशि वालों को कामकाज में बड़ी तरक्‍की मिल सकती है।आइए जानते हैं यह सप्‍ताह सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि: झेलने पड़ेंगे उतार-चढ़ाव 

मेष राशि के जातकों को इस हफ्ते उतार-चढ़ाव झेलने पड़ सकते हैं। दांपत्‍य जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं। सप्‍ताह के बीच में कोई चुनौती सामने आ सकती हैं। संभलकर चलें।

वृष राशि: सतर्क रहें

वृष राशि के जातक कामकाज में संभलकर रहें। वर्कप्‍लेस पर सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। परिवारिक मामले भी परेशान कर सकते हैं। यह सप्‍ताह संभलकर निकालें।

मिथुन राशि: खुशियों की होगी दस्‍तक

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्‍ताह खुशियां लेकर आएगा। पैसा मिलेगा लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। लाइफ पार्टनर का खास ख्‍याल रखें।

कर्क राशि: लव लाइफ अच्‍छी रहेगी

कर्क राशिवालों की लव लाइफ इस हफ्ते बहुत अच्‍छी रहने वाली है। आपकी पर्सनालिटी में गजब का आकर्षण रहेगा। आप सफलता पाएंगे। तरक्‍की होगी। धन लाभ होगा।

सिंह राशि: खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्‍ताह सुनहरे मौके लाने वाला है। अभी किए गए काम भविष्‍य में लाभ देंगे। अपनी और जीवनसाथी की सेहत का ख्‍याल रखें।

कन्या राशि: विवाद से बचें

कन्‍या राशि के लोग यात्रा पर जा सकते हैं। हालांकि यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। परिजनों से विवाद करने से बचें। प्रेम का इजहार करने के लिए थोड़ा इंतजार करें। धन लाभ हो सकता है।

तुला राशि: होगा धन लाभ

तुला राशि वालों को धन लाभ होगा। खासतौर पर व्‍यापारियों के लिए यह सप्‍ताह बहुत अच्‍छा रहेगा। प्रयास सफल होंगे। आर्थिक योजनाएं पूरी होंगी। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

वृश्चिक राशि: यात्रा हो सकती है 

वृश्चिक राशि वाले यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। सेहत का ख्‍याल रखें वरना अस्‍पताल के चक्‍कर लगाने पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्‍य रहेगी। चोट-चपेट से बचें।

धनु राशि : राजनीति से लाभ होगा 

धनु राशि वालों को यह समय कई तरह से लाभ देगा लेकिन व्यस्तता हावी रहेगी। बीमारियां परेशान कर सकती हैं। वहीं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

मकर राशि: तनाव हो सकता है 

मकर राशि वालों को इस हफ्ते तनाव झेलना पड़ सकता है। घर-परिवार के मामले परेशान करेंगे। सेहत भी नासाज रह सकती है। अपना ध्‍यान रखें।

कुंभ राशि: लव पार्टनर को लेकर सजग रहें 

कुंभ राशि वालों की लव लाइफ में समस्‍या आ सकती है। धैर्य से काम लें और बहस से बचें। कुछ समय में सब ठीक हो जाएगा। किसी भी मामले में जल्‍दबाजी में निर्णय न लें।

मीन राशि: मुश्किल भरा रहेगा सप्ताह

मीन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मुश्किलें ला सकता है। घर में लोगों से नहीं बनेगी। वर्कप्‍लेस पर भी विचार नहीं मिलेंगे, फिर भी बहस न करें। वरना नुकसान हो सकता है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

‘कुली’ के बाद अब रेलयात्री बनें राहुल गांधी, ट्रेन से स्लीपर कोच में की यात्रा

बिलासपुर: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी अलग-अलग जगहों पर जाकर आम लोगों से बात कर रहे हैं। कभी कुली, कभी ट्रेवलर के आगे पढ़ें »

Durga Puja 2023: महानगर में शुद्ध सोने की पन्नी से मां दुर्गा का ऐसा रूप…

World Cup 2023: भारत को इन दो टीमों से रहना होगा सावधान!

सन्मार्ग अपराजिता के 12वें संस्करण का सफल आयोजन

भारतीय निशानेबाजों ने जीता गोल्ड, 10 मीटर एयर राइफल में टूटा चीन का रिकॉर्ड

Asian Games 2023: भारतीय लड़कियों ने जीता गोल्ड, टिटास की शानदार गेंदबाजी

रूबरू 2.0 में अध्यात्म गुरु मोनिका सिंघल ने सफल जीवन के लिए किया मोटिवेट

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गौरांग जालान मिश्र कर रहे हैं अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व

कांग्रेस जंग लगा लोहा है, जहां जाती है प्रदेश बर्बाद होता है- पीएम मोदी

Sharadiya Navratri : हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें नवरात्रि की डेट, कलश स्‍थापना की …

ऊपर