आपके साप्ताहिक राशिफल पर डालें एक नजर

Fallback Image

दिनांक 30 अप्रैल से 6 मई 2023 तक
ग्रह संचरण- सूर्य, गुरु, राहु, बुध और हर्शल मेष में, शुक्र वृष में, बाद शुक्र 02/05 को घं. 13/49 से मिथुन में, मंगल मिथुन में, केतु तुला में, प्लूटो मकर में, शनि कुम्भ में, नेपच्यून मीन में एवं चंद्रमा 01/05 को घं. 24/22 को घं. 24/22 से कन्या में, 04/05 को घं. 9/20 से तुला में, 06/05 को घं. 15/22 से वृश्चिक में संचरण करेंगे।
व्रत- त्योहार- 01/05 को मोहिनी एकादशी व्रत सबका, श्रमिक दिवस, 03/05 को प्रदोष व्रत, 04/05 को श्री नृसिंह चतुर्दशी व्रत, श्री नृसिंहावतार, नृसिंह जयंती, 05/05 को स्नान-दोष- व्रतादि। की वैशाखी पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा, कूर्म जयंती।
मेष- उचित परिश्रम और सद्बुद्धि से कठिन से कठिन परिस्थिति को भी सहज बनाने में क्षमता मिलेगी, जिसमें आर्थिक गतिविधियां भी सम्मानित रहेंगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा और कामधंधे में नया अवसर मिल सकता है, किन्तु साथ- संगति के चलते कुछ सामाजिक एवं पारिवारिक संबंधों में भी तनाव आ सकती है। दिनांक 30 को मनोरंजन, 1 को प्रगति, 2 को लाभ, 3 को सुख, 4 को उत्साह, 5 को सामान्य, 6 को चिंता। मेष लग्न के लिए सप्ताह उत्साह बढ़ाने वाला होगा। शुभ दिन 1 से 3 मई एवं शुभांक 3, 6, 9।
वृष- आय-व्यय में संतुलन बनाये रखने से ही आर्थिक अवसर का लाभ उठाया जा सकता है। किसी भी विषय पर गंभीरता से सोचना और उस पर आचरण करना प्रगतिकारक हो सकता है। कर्मक्षेत्र में उत्साह मिलता रहेगा और जमीन जायदाद से अच्छे लाभ की संभावना भी बनती रहेगी। दिनांक 30 को परेशानी, 1 को तनाव,2 को प्रगति, 3 को उत्साह, 4 को लाभ, 5 को सुख, 6 को खानपान। वृष लग्न के लिए सप्ताह आर्थिक लाभ का अवसर देगा। शुभ दिन 3 से 5 मई एवं शुभांक 2, 4, 9।
मिथुन- यदि सही कदम उठता रहे तो धनागम कल्पना के अनुसार होता रहेगा। आनंद के कई अवसर प्राप्त होंगे जिसमें मांगलिक प्रसंग भी हो सकता है। आध्यात्मिक निष्ठा यदि दूसरों की सहायता में भी बनी रही तो यश और प्रतिष्ठा बढ़ती रहेगी। साथ ही व्यक्तित्व का छाप दूसरों पर पड़ सकता है। दिनांक 30 को खानपान,1 को सुख, 2 को परेशानी, 3 को चिंता, 4 को समाधान, 5 को लाभ, 6 को प्रगति। मिथुन लग्न के लिए सप्ताह लाभप्रद हो सकता है। शुभ दिन 1, 5 और 6 मई एवं शुभांक 1,4, 7।
कर्क- थोड़ी भी आलसी प्रवृत्ति कर्मक्षेत्र में रुकावट पैदा कर सकती है, इसलिए मिलने वाले अवसरों का सही- सही लाभ उठाना उचित होगा। अचानक किसी खर्च की संभावना है जिसका प्रभाव आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। प्रगति में स्वास्थ्य बाधा पैदा कर सकता है इसलिए संयमित रहना आवश्यक होगा। दिनांक 30 को विश्राम, 1 को लाभ, 2 को प्रगति, 3 को सुख, 4 को परेशानी, 5 को तनाव, 6 को सुधार। कर्क लग्न के लिए सप्ताह आर्थिक चिंतन का हो सकता है। शुभ दिन 1 से 3 मई एवं शुभांक 2, 5, 7।
सिंह- भविष्य में होने वाली घटना का आभास यदि मिले तो उसके अनुसार आचरण करना प्रगतिकारक सिद्ध हो सकता है। अच्छे लाभ की संभावना भी बनेगी और समाज में प्रतिष्ठा भी प्राप्त होगी। कोई भी स्थिति को नकारात्मक से सकारात्मक बनाने में सफलता मिल सकती है। उत्साह बनाये रखें। दिनांक 30 को मनोरंजन,1 को प्रगति, 2 को लाभ, 3 को उत्साह, 4 को सहयोग, 5 को सामान्य, 6 को हैरानी। सिंह लग्न के लिए सप्ताह प्रगतिकारक होगा। शुभ दिन 2 से 4 मई एवं शुभांक 3, 7, 9।
कन्या- कर्मक्षेत्र में आ रहे अवसरों का किसी न किसी कारण से उपभोग करना शायद थोड़ा कठिन हो सकता है। जहां तक हो सके तरह-तरह के अकारण चिंताओं से मुक्त रहना ही सुखी बना सकता है। बकाया धन मिलने में थोड़ी रुकावट संभव है, किन्तु कोई न कोई आवश्यक होने से चिंता बढ़ सकती है। दिनांक 30 को परेशानी, 1 के खर्च, 2 को सुधार, 3 को प्रगति, 4 को लाभ, 5 को सहयोग, 6 को मनोरंजन। कन्या लग्न के लिए सप्ताह मिलाजुला परिणाम देगा। शुभ दिन 5 मई एवं शुभांक 2,5, 8।
तुला- सामाजिक व्यवहार में कुशलता रहने से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी किन्तु पारिवारिक क्षेत्र में शांति बनाये रखना आवश्यक होगा। रुक-रुक कर धनागम होता रहेगा और संतान के व्यवहार से भी संतोष प्राप्त होता रहेगा। मकान आदि को लेकर चल रही किसी समस्या का समाधान भी संभव है। दिनांक 30 को विश्राम,1 को प्रगति, 2 को चिंता, 3 को खर्च, 4 को सुधार, 5 को सुख, 6 को उत्साह। तुला लग्न के लिए सप्ताह सुखद हो सकता है। शुभ दिन 1, 5 और 6 मई एवं शुभांक 3, 4, 7।
वृश्चिक- भूमि या निवास संबंधी कोई समस्या चल रही हो तो उसका तुरन्त समाधान आवश्यक होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में भी ध्यान देना पड़ सकता है। किसी भी कानूनी समस्या का उचित समाधान मिलने में कठिनाई शायद ही हो। अनिश्चित खर्च की संभावना बनती रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा। दिनांक 30 को मनोरंजन, 1 को उत्साह, 2 को लाभ, 3 को प्रगति, 4 को चिंता, 5 को तनाव, 6 को सामान्य। वृश्चिक लग्न के लिए सप्ताह संभलकर निर्णय लेने का होगा। शुभ दिन 1 से 3 मई एवं शुभांक 2, 4, 8।
धनु- अच्छे विचार बनाये रखने से धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती रहेगी। उत्साह बढ़ाने में छोटे से छोटे सहयोगियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। किसी भी पारिवारिक विवाद का, यदि संभव हो, तो समाधान आवश्यक होगा। जीवनसाथी और सच्चे मित्रों का परामर्श प्रगति को सहज बनाता रहेगा। दिनांक 30 को खानपान, 1 को प्रगति, 2 को सुख, 3 को उत्साह, 4 को लाभ, 5 को सामान्य, 6 को खर्च। धनु लग्न के लिए सप्ताह उन्नतिकारक हो सकता है। शुभ दिन 2 से 4 मई एवं शुभांक 1,5, 9।
मकर- आर्थिक लाभ के लिए किया गया प्रयास सफल हो सकता है, किन्तु कर्मक्षेत्र में कभी-कभी दुविधा की स्थिति भी आ सकती है जिसका समाधान तत्परता से कर लेना सुखद परिणाम दे सकता है। आर्थिक संचय बढ़ सकता है और वाद-विवाद में अनुकूलता प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दिनांक 30 को परेशानी, 1 को कष्ट, 2 को सुधार, 3 को लाभ, 4 को प्रगति, 5 को सुख, 6 को खानपान। मकर लग्न के लिए सप्ताह संचित धन की सुरक्षा का होगा। शुभ दिन 3 से 5 मई एवं शुभांक 2,4, 6।
कुम्भ- परिस्थितियों की अनुकूलता कर्मक्षेत्र के लिए उत्साहवर्द्धक हो सकती है और कोई आर्थिक समस्या हो तो उसका समाधान भी हो सकता है। मानसिक स्थिरता के लिए मित्रों का परामर्श आवश्यक होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जिससे कामकाज की ओर अच्छी रुचि बनी रहेगी। तनाव से बचे रहें। दिनांक 30 को विश्राम, 1 को सुख, 2 को चिंता, 3 को रुकावट, 4 को समाधान, 5 को लाभ, 6 को प्रगति। कुम्भ लग्न के लिए सप्ताह प्रसन्नतादायक रहेगा। शुभ दिन 1, 5 और 6 मई एवं शुभांक 1, 4, 6।
मीन- खर्च में कमी रहने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है फिर भी व्यक्तिगत समस्याओं के कर्मक्षेत्र में लाना परेशानी का कारण बन सकता है। किसी पारिवारिक महिला सदस्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है, इसलिए घर गृहस्थी पर ध्यान बनाये रखना उचित होगा। अचानक कोई स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। दिनांक 30 को मनोरंजन, 1 को लाभ, 2 को प्रगति, 3 को उत्साह, 4 को रुकावट, 5 को परेशानी, 6 को सुधार। मीन लग्न के लिए सप्ताह आर्थिक प्रगति का हो सकता है। शुभ दिन 30,1 और 2 मई एवं शुभांक 4, 6, 8।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Election 2024: क्या है अमेरिका का इन्हेरिटेंस टैक्स, जिसे लेकर सैम पित्रोदा और कांग्रेस को घेर रही BJP

नई दिल्ली: देश में लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस एक और नए विवाद में फंस गई है। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम आगे पढ़ें »

ऊपर