ये अचूक उपाय आपको कर देंगे मालामाल

कोलकाता : अगर आपके जीवन में प्रगति नहीं हो रही है, बने हुए काम बिगड़ जाते हैं या फिर इनकम नहीं बढ़ रही है, तो ज्योतिष शास्त्र के तंत्र शास्त्र में इसके लिए कुछ टोटके बताए गए हैं। इन्हें आजमाने से आपको लाभ मिल सकता है। हालांकि, ज्यादातर घरों में धन वृद्धि के लिए कई तरह के उपाय अपनाए जाते हैं, लेकिन पूरी जानकारी न होने की वजह से उसका लाभ नहीं मिल पाता।
तंत्र शास्त्र में बताए गए टोटकों को करने से ना सिर्फ धन से जुड़ी समस्या खत्म होती है, बल्कि परिवार में सुख-शांति भी बनी रहती है। आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ उपाय लेकर आए हैं, जो धन वृद्धि के लिए बहुत ही असरदार माने जाते हैं।
इस टोटके से मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
शुक्रवार को देवी लक्ष्मी के मंदिर में झाड़ू दान कर दें और कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आप पर अपनी कृपादृष्टि बनाए रखती हैं। इसके बाद अशोक की जड़ को गंगाजल से पवित्र कर इसे धन रखने वाले स्थान पर रख दें। इससे आपके आर्थिक हालात सुधरेंगे।
किसी भी तरह की मनोकामना पूर्ति के लिए सुबह उठने पर सबसे पहले अपने सीधे पैर को जमीन पर रखें फिर नहाकर श्याम तुलसी के पौधे पर दूध मिश्रित जल अर्पित करें और अपनी मनोकामना कहें। शाम को सरसों के तेल में साबित लौंग रखकर किसी निर्जन स्थान पर जला दें। इससे आपके ईष्ट देव प्रसन्न होंगे।
सरसों के तेल का दीपक जलाएं
घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और फिर सुबह बुझे हुए दीपक के शेष तेल को पीपल के वृक्ष पर अर्पित कर दें। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं खत्म होती हैं। कृष्ण पक्ष के पहले शनिवार से लेकर 7 शनिवार तक यह क्रिया दोहराएं। इसके अलावा पीले कपड़े में कस्तूरी बांधकर अपनी तिजोरी या धन स्थान में रखें। ऐसा करने से धन का आगमन होता है।
धन आगमन में कारगार है यह टोटका
एक मिट्टी का बर्तन लें और इसमें साबुत धनिया और 21 रुपये के सिक्के डालकर इस पर मिट्टी डाल दें। मिट्टी और धनिया को हल्के हाथ से मिक्स कर दें। इस पर थोड़ा सा पानी डाल दें। शुक्ल पक्ष के किसी भी मंगलवार या गुरुवार को ऐसा करें। अब इस बर्तन को उत्तर दिशा में रख दें और रोज पानी देते रहें। जब इसमें धनिया उग आए तो उसे उपयोग में ले लें और सिक्कों को लाल कपड़े में बांधकर घर या कार्यलय में लटका दें। यह टोटका आपके लिए काफी कारगर सिद्द होगा।
यह टोटका दिलाएगा कर्ज से मुक्ति
आर्थिक समृद्धि के लिए 6 शनिवार तक शमशान से जल लाकर पीपल के वृक्ष पर अर्पित कर दें। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। ध्यान रहे कि जब आप पानी ला रहे हों तो पीछे मुडकर न देखें। इसके अलावा अमावस्या के दिन अशक्त व्यक्ति को भोजन कराएं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

West Bengal Weather: भीषण गर्मी की चपेट में बंगाल, 5 जिलों में जारी रेड अलर्ट

कोलकाता: देश के कई राज्यों में गर्मी चरम पर है। बंगाल में भी भीषण गर्मी पर रही है। आज गुरुवार(25 अप्रैल) को अलीपुर मौसम विभाग आगे पढ़ें »

ऊपर