कोलकाता : दिनभर बैठे रहना और जरूरत से ज्यादा चाय पीना गैस बनने के लक्षणों में एक है। इसके अलावा गलत खानपान और गलत दिनचर्या भी गैस बनने का कारण हो सकता है। अगर आप ऐसे ही गैस की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको पांच ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिनको अपनाकर आपको गैस की समस्या से राहत मिलेगी। आइए इन पांच घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं…
1. अजवाइन के उपयोग मिलेगी राहत
अजवाइन के बीज में थाइमोल नामक एक यौगिक होता है, जो गैस्ट्रिक रस को स्रावित करता है और पाचन में मदद करता है। गैस की समस्या में पानी के साथ लगभग आधा चम्मच अजवाइन के बीज खा सकते हैं। इससे आपको राहत मिलेगी।
2. जीरा पानी है रामबाण इलाज
जीरा पानी गैस्ट्रिक या गैस की समस्या का सबसे अच्छा घरेलू उपचार है। जीरा में आवश्यक तेल होते हैं, जो लार ग्रंथियों को उत्तेजित करते हैं। इससे भोजन ठीक तरह से पचता है। यह पेट में अतिरिक्त गैस के निर्माण को भी रोकता है।
3. हींग को पानी में मिलाकर पिएं
आधा चम्मच हींग को हल्के गर्म पानी में मिलाकर पीने से पेट में गैस बननी कम होती है। हींग गैस से तुरंत राहत दिलाने में मददगार है। इससे पेट भी साफ हो जाता है और गैस से राहत भी मिलती है।
पेट की गैस से तुरंत आराम दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे
Visited 261 times, 1 visit(s) today