
कोलकाता : महिला या पुरुष किसी की भी हथेली में बने कुछ खास निशान उन्हें लकी या अनलकी बनाते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार किसी महिला के हाथ में कुछ शुभ निशान हों तो उसे अपने जीवन में हर तरह का सुख मिलता है। ऐसी महिला रानी की तरह जीवन जीती है। उसे खूब धन-दौलत, मान-सम्मान और पति का प्यार मिलता है।
महिला के नसीब खोल देते हैं हथेली के ये शुभ निशान
रथ : जिस महिला की हथेली पर रथ का चिन्ह होता है उनके जीवन में कभी भी धन और यश की कमी नहीं होती है। ऐसी महिला अपनी मीठी वाणी से सभी का दिल जीत लेती है और पूरे आत्मसम्मान से जीवन जीती है।
शंख : जिस महिला के हाथ में शंख बना हो, उस पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा रहती है। ऐसी महिलाएं अपार धन-संपत्ति की मालकिन बनती हैं। वे खूब खर्च भी करती हैं। वे खुद भी शान-शौकत से जीवन जीती हैं, साथ ही दूसरों की मदद के लिए भी पैसा खर्च करती हैं।
स्वास्तिक : महिला की हथेली पर स्वास्तिक का निशान होना बहुत शुभ होता है। ऐसी महिलाएं अपने जीवन में बहुत सफलता पाती है। वे जिस भी क्षेत्र में जाएं, ऊंचा मुकाम पाती हैं। इनके पास कभी भी पैसे की कमी नहीं होती है।
त्रिशूल : हथेली में त्रिशूल का निशान होना जातक को बहुत भाग्यशाली बनाता है। खासतौर पर सूर्य, शनि और गुरु पर्वत पर त्रिशूल का चिन्ह होना बहुत लाभ देता है। ये जातक करियर में ऊंचाइयों पर पहुंचते हैं। साथ ही खूब धन-संपत्ति के मालिक बनते हैं और अपार सम्मान पाते हैं।