पटना : राष्ट्रीय जनता दल के स्थापना दिवस पर लालू प्रसाद यादव की बेटी ने पिता की भावुक करने देने वाली तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें लालू प्रसाद यादव को हॉस्पिटल में भर्ती दिखाया गया है। इसमें लालू काफी कमजोर और बीमार लग रहे हैं। फोटोज शेयर करते हुए लालू यादव की बेटी रोहिणी ने लिखा कि पापा उनके लिये हीरो की तरह हैं, जिनके जल्द ठीक होने की वह कामना करती हैं।
बता दें कि आज लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का आज 26वां स्थापना दिवस है लेकिन लालू फिलहाल हॉस्पिटल में हैं, इस वजह से किसी तरह का जश्न नहीं मनाया जाएगा। पार्टी के स्थापना दिवस पर सिर्फ पार्टी का मेंबरशिप अभियान चलाया जाएगा।
My hero
My backbone Papa🙏
Get well soon 🤞हर बाधाओं से जिसने पाई है मुक्ति
करोड़ों लोगों की दुआएं है जिनकी शक्ति🙏 pic.twitter.com/36ndAbRnTG— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) July 5, 2022