झारखंड : झारखंड के पलामू जिले में एक युवक का प्राइवेट पार्ट काटे जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह रही कि प्राइवेट पार्ट का कटा हुआ हिस्सा अब तक नहीं मिल सका है। खून ज्यादा बह जाने के बावजूद भी युवक खतरे से बाहर है। युवक का इलाज मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिछले तीन दिनों से चल रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। यह घटना पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह की है। शुक्रवार यानी 17 जून को पीड़ित छतीसगढ़ में हुई एक शादी में शामिल होकर लौटा और घर के आंगन में सो गया। रात करीब 11-12 बजे के बीच किसी ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसी बीच, उसकी नींद खुली और उसने देखा कि खून बह रहा है। इसके बाद परिजन पीड़ित को इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक अस्पताल ले गए। गुप्तांग किसने काटा है, उसे इस संबंध में पीड़ित को कोई जानकारी नहीं है। वहीं, पीड़ित के परिजनों का आशंका है कि इस काम को उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया है।
घर में सो रहा था युवक काट गया कोई प्राइवेट पार्ट
Visited 316 times, 1 visit(s) today