कमरे में आशिक के साथ इश्क लड़ा रही थी पत्नी, अचानक पहुंच गया पति फिर जो हुआ…

गोपालगंज : आशिक के साथ कमरे में पत्नी इश्क लड़ा रही थी। इतने में परदेस से कमा कर उसका पति घर पहुंचा और सब कुछ देखकर हैरान रह गया। मामला गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा और शोर मचाने लगा। आसपास के लोगों के सहयोग से आशिक को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना के बाद हथुआ थाने की पुलिस भी पहुंची। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने आई। बाद में पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह पूरा मामला बीते बुधवार का बताया जा रहा है। इधर, पति ने पत्नी को भी रखने से इनकार कर दिया है। ग्रामीणों व पुलिस की पहल पर महिला फिलहाल अपने ससुराल में ही है। बताया गया कि महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता था। उसकी पत्नी का पड़ोसी गांव के एक शख्स से संबंध था। पति के बाहर रहने का फायदा उठाकर वह अपने सास को रोज नशा की दवा दे देती थी और आशिक के साथ रोज इश्क लड़ाती थी। बुधवार की शाम उसका पति दिल्ली से अचानक किसी को बताए बिना घर पहुंच गया। घर पर पत्नी अपने आशिक के साथ थी। बताया गया कि इसी साल जनवरी में दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद से उसका पति दिल्ली और अन्य शहरों में जाकर परिवार के लिए मेहनत मजदूरी करने लगा। इधर, आशिक के साथ पत्नी के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने पंचायत कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की लेकिन उसके पति ने पंचायत को मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने हथुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

 

Visited 290 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की करें पूजा, इन 3 बातों को रखें ध्यान

नई दिल्ली: गुरुवार के दिन का हिंदूओं में विशेष महत्व है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु बृहस्पति देव की पूजा होती आगे पढ़ें »

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, गुजरात की पहले बैटिंग, देखें प्लेइंग-11

नई दिल्ली: IPL 2024 में आज भारत के दो युवा क्रिकेटर आमने-सामने होंगे। शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस का मुकाबला ऋषभ पंत की टीम आगे पढ़ें »

ऊपर